रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग
विनोद साहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि स्व. रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए और उनके आवास स्थान 12 जनपथ नई दिल्ली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए।
जागरण संवाददाता, हिसार : न्यू ऋषि नगर स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय हिसार में लोजपा एवं दलित सेना के संस्थापक केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पार्टी जिला अध्यक्ष विनोद साहनी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
विनोद साहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि स्व. रामविलास पासवान को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए और उनके आवास स्थान 12 जनपथ नई दिल्ली को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए। श्रद्धांजलि सभा में लोजपा प्रदेश सचिव राजेश वर्मा, लोजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, जिला सचिव ललन उर्फ राम, हिसार हलका अध्यक्ष अशोक पासवान, जयप्रकाश मुखिया सहित काफी संख्या में लोजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।