Move to Jagran APP

दिल्ली निवासी महिला से हिसार के होटल में युवक और उसके दोस्‍त ने किया दुष्कर्म

दिल्ली निवासी एक महिला से एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित के एक दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 06:46 PM (IST)
दिल्ली निवासी महिला से हिसार के होटल में युवक और उसके दोस्‍त ने किया दुष्कर्म
दिल्ली निवासी महिला से हिसार के होटल में युवक और उसके दोस्‍त ने किया दुष्कर्म

हिसार, जेएनएन। दुष्‍कर्म के केसों में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि दुष्‍कर्म करने को लेकर जिन लोगों पर मामला दर्ज होता है वो पीडि़ता के जान पहचान में ही होते हैं। अब एक और केस सामने आया है। दिल्ली निवासी एक महिला से एक युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित के एक दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि पति से विवाद के बाद वह माता-पिता के साथ रहने लगी। दिल्ली में जहां वह नौकरी कर रही थी, वहां उसकी मुलाकात राहुल राठी के साथ हुई। राहुल ने उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।

पीडि़ता ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में राहुल ने उसे अपने घर पर बुुलाया और दुष्कर्म करे उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। इस बारे में उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को भी जानकारी दी थी। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया और समझौता कर दिया था।

इसके बाद भी राहुल उसे फोन कर ब्लैकमेल करने लगा। एक दिन उसने किसी काम का बहाना बनाकर उसे हिसार के एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान राहुल ने अपने दोस्त रोहित को वहां बुलाया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होटल कर्मी की मदद से वह महिला पुलिस थाना पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.