13 के बजाय 7 दिन शौक व्यक्त करने का लिया निर्णय
संवाद सहयोगी बरवाला सहारण गोत्र के लोगों ने गांव खेदड़ में सम्मेलन आयोजित कर सर्वसम्मति से
संवाद सहयोगी, बरवाला : सहारण गोत्र के लोगों ने गांव खेदड़ में सम्मेलन आयोजित कर सर्वसम्मति से समाज में फैली कई बुराइयों पर मंथन किया। इसमें निधन के बाद शोक बैठक 13 दिन के बजाय 7 दिन करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही मृत्यु भोज पर भी पाबंदी लगाने का फैसला हुआ। यह भी निर्णय लिया कि किसी के निधन पर अंतिम संस्कार के समय रिश्तेदारों के पास फोन ना किया जाए। यह जानकारी देते हुए कुलदीप सहारण ने बताया कि अखिल भारतीय सहारण परिवार का मिलन समारोहगांव खेदड़ में आयोजित हुआ। इसमें गांव की ओर से सभी का मान सम्मान किया गया। इस दौरान अध्यक्षता मास्टर राय सिंह सहारण गांव खरक पांडवा ने की। जबकि मंच संचालन कंवल सहारण ने किया। इस दौरान जिला हिसार, फतेहाबाद और भिवानी कमेटी का प्रधान सतेंद्र सहारण खेदड़ को तथा रोहतक जिले का प्रधान बिजेंद्र सहारण गांव फरमाना को चुना गया।