कमरे में मिला युवक का सिर कटा शव, बहन ने भाई पर ही लगाया हत्या का आरोप
बंद मकान में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक व्यक्ति के शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। व्यक्ति मकान में अकेला ही रहता था।
फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद के टोहाना में एक बड़ी घटना घटी है। नया बाजार क्षेत्र के समीप एक मकान में एक युवक का सिर कटा शव मिला है। हत्या का आरोप भी भाई पर ही लगा है। सूचना मिलते ही टोहाना पुलिस मौके पर पहुंची वहीं फतेहाबाद से सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस जानकारी के मुताबिक टोहाना वाल्मीकि चौंक के पास एक गली स्थित बंद मकान में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक व्यक्ति के शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं। व्यक्ति मकान में अकेला ही रहता था। जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। प्राथमिक जांच में मृतक दीपक मेहता की बहन सुषमा ने अपने बड़े भाई जो की हिसार में रहता है उस पर हत्या का आरोप लगाया है
पुलिस कार्रवाई करने मे जुटी है। आरोपित भी मौके से फरार है। हत्या रात के समय की गई है। हत्या कारण प्रॉपर्टी विवाद माना जा रहा है। मृतक का सिर मौके से गायब था। मृतक दीपक मेहता तलाकशुदा था वह घर में अकेला ही रहता था। घटनास्थल का फतेहाबाद से एसपी टोहाना के डीएसपी ने भी दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर गायब है। ऐसे में लगा रहा है कि हत्या बेहद सोची समझी साजिश के तहत की गई है। कातिल ने पहले ही सबूत मिटाने की तैयारी कर ली थी।
मामला प्रॉपटी विवाद से जुड़ा होने के कारण पुलिस सभी तरह के एंगल से जांच कर रही है। तलाकशुदा मृतक के हिस्से में कितनी प्रॉपटी आती थी और यह उसकी मौत के बाद किसे मिलने जा रही है, यह बस इस जांच के पहलू हो सकते हैं। बहन से भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
सीसीटीवी की डीवीआर गायब होने से लग रहा है कि हत्या करने में एक व्यक्ति शामिल नहीं रहा हाेगा, एक योजना बना हत्या की गई है। सिर गायब होना और भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। वजह प्रॉपटी है या कुछ और ये जांच के बाद ही साफ हो सकेगा, मगर जिस तरह से हत्या की गई है, उसे देख साफ जाहिर हो रहा है कि हत्यारे के मन में मृतक के प्रति बेहद नफरत भरी हुई थी।