हिसार और सिरसा में मिले तीन लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस
हिसार और सिरसा में रविवार की सुबह तीन लोगों के शव मिले हैं। इसमें सिरसा में मिले दो शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हत्या का अंदेशा भी जताया जा रहा है।
हिसार, जेएनएन। हिसार और सिरसा में रविवार की सुबह तीन लोगों के शव मिले हैं। इसमें सिरसा में मिले दो शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं हिसार में बीती रात्रि को जोंटी उम्र लगभग 19 वर्ष वासी चंदौसी जिला सम्भल यूपी की मौत हो गई। मृतक विक्रम चिल्ड फिल्टर वाटर प्लांट में लगभग 3 वर्ष से नौकरी कर रहा था जो रात को प्लांट के थर्ड फ्लोर पर सोता था। मौत का कारण दम घुटने के कारण बताया जा रहा है क्योंकि कमरे में आग जलाई हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता लग सकेगा कि मृतक की मौत आखिर किस वजह से हुई है। वहीं प्राथमिक तौर पर यह भी माना जा रहा था कि युवक की हत्या की गई है। मगर मृतक के शरीर पर किसी तरह के निशान या चोट नहीं मिलने से माना जा रहा है कि मौत आग के कारण दम घुटन से हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। सुबह जब सहयोगी वहां पहुंचे तो देखा कि विक्रम आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं दे रहा है, इसके बाद जब पास जाकर देकर देखा तो विक्रम बेहाेशी की हालत में था। मगर जब जांच की तो पाया कि विक्रम की सांसे थम चुकी थी। इसके बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंची।
वहीं सिरसा में भी दो अज्ञात लोगों के शव मिले हैं। इसमें एक डिंग पुलिस को डिंग क्षेत्र में 10-11 साल के एक बच्चे का शव मिला है। वहीं सिरसा पुलिस ने एचएसवीपी के सेक्टर -19 वाटर वर्क्स के पास से एक 30-35 साल की महिला का शव बरामद किया है। अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।