Move to Jagran APP

यहां बेटियां केरल बाढ़ पीड़ितों को देंगी रक्षा बंधन का शगुन

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नारनौंद के सरकारी स्कूल की लड़कियों ने अनूठी पहल करते हुए निर्णय लिया है कि वो अबकी बार रक्षा बंधन पर भाइयों से मिलने वाले पैसों को केरल के बाढ़ग्रस्त लोगों को दान करेंगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 24 Aug 2018 05:03 PM (IST)
यहां बेटियां केरल बाढ़ पीड़ितों को देंगी रक्षा बंधन का शगुन
यहां बेटियां केरल बाढ़ पीड़ितों को देंगी रक्षा बंधन का शगुन

सुनील मान, नारनौंद : केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नारनौंद के सरकारी स्कूल की लड़कियों ने अनूठी पहल करते हुए निर्णय लिया है कि वो अबकी बार रक्षा बंधन पर भाइयों से मिलने वाले पैसों को केरल के बाढ़ग्रस्त लोगों को दान करेंगी। लड़कियों की इस पहल से स्कूल के लड़कों ने भी सबक लेते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे इक्कठे करने शुरू कर दिए है।

loksabha election banner

लड़कियों को रक्षाबंधन के त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है कि वो इस त्योहार पर अपने भाई को राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेंगी। साथ मे भाई अपनी बहनों को उपहार के तौर पर पैसे भी देते हैं। नारनौंद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को केरल में बाढ़ से तबाही के बारे में पता चला तो सभी छात्राएं एकत्र होकर उनकी मदद के लिए आगे आई। सभी ने निर्णय लिया कि वो रक्षा बंधन पर मिलने वाले रुपयों को इक्कठा करके स्कूल में अध्यापकों को दे देगी और वो पैसा बाढ़ पीड़ितों को पहुंचा दिया जाएगा। लड़कियों की इस पहल को देखकर लड़कों में भी उत्सुकता बढ़ी ओर सभी ने फैसला लिया कि वो जल्द ही चंदा इक्कठा करके बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पैसा भेज देंगे। स्कूल के अध्यापक डा. अजय लोहान ने बताया कि छात्राओं की इस सोच ने ये साबित कर दिया है कि इस स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी दिए जाते है। छात्राओं की ये पहल काफी सराहनीय है। इनसे सिख लेकर स्कूल के अन्य अध्यापक भी अपने अपने गांव में चंदा एकत्र कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुट गए है। --कस्बे में लड़कियों की इस पहल के बाद अनेक समाजसेवी संगठन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे है। जल्द ही नारनौंद से बाढ़ ग्रस्त लोगों के लिए खाद्य सामग्री भी भेजी जाएगी। बच्चों ने गुल्लक की राशि बाढ़ पीड़ितों को दान दी

अग्रोहा मार्ग स्थित मदर्स प्राइड कांवेंट स्कूल के नन्हें मुन्नों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहल की है। स्कूल के प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने शुरुआत करते हुए पूरे विद्यालय में केरल फ्लड रिलीफ फंड नाम से एक अभियान चलाया। जिसमें उनके द्वारा सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से फंड इकट्ठा किया गया। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें अधिकतर विद्यार्थियों ने अपने गुल्लक में जमा साल भर की राशि भी दान की। बाद में शिक्षकों ने केरल में होने वाले नुकसान तथा राहत कार्यो के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। स्कूल के चेयरमैन धर्मवीर जांगड़ा ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की तथा उनके द्वारा एकत्रित किए गए राहत कोष में भी योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.