यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DAP Crisis: किसानों पर भारी पड़ रही प्रशासन की लापरवाही, फसल बिजाई में हो रही देरी, DAP का संकट गहराया
भिवानी के सरसों के इलाके में किसानों ने बिजाई शुरू कर दी है लेकिन उनको डीएपी खाद नहीं मिल रही ...और पढ़ें

भिवानी (ढिगावा मंडी), जागरण संवाददाता। भिवानी जिला प्रमुख सरसों उत्पादक जिलों में शामिल है इस पर भी अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट, मंत्री महोदय बस वादा कर रहे। जिले में डीएपी खाद की किल्लत के चलते किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांवों में स्थित सहकारी समितियों में खाद आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को दूसरे जिलों में खाद के लिए जाना पड़ रहा है।
भिवानी के सरसों के इलाके में किसानों ने बिजाई शुरू कर दी है, लेकिन उनको डीएपी खाद नहीं मिल रही है। दूसरी ओर सरकार का दावा है कि खाद की कमी नहीं है, बल्कि इसे जानबूझकर कमी दिखाने की कोशिश है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। किसानों का कहना है कि भिवानी क्षेत्र के किसान अपनी खेती को लेकर बेबस-परेशान है। उसे सबसे अच्छी कमाई देने वाली सरसों खेती बर्बाद होती दिख रही। बुवाई के कुल 5 दिन भी नहीं बचे हैं। और इसके लिए जरूरी डीएपी खाद नहीं मिल रहा। घर की बेटी-मां तक खाद की दुकानों के बाहर खाद के इंतजार में खड़ी हैं।
खाद की कोई कमी नहीं रहेगी
