विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गो ग्रास के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ विद्यार्थियों ने ली शपथ, होगी गोवंशियों की सुरक्षा

By Naveen DalalEdited By:
Published: Sat, 21 May 2022 08:53 AM (IST)

निक जागरण के गो ग्रास संकल्प मुहिम में धार्मिक से लेकर सामाजिक संगठन भी अपने-अपने तरीकों से संकल्प लिया। इसमें ...और पढ़ें

प्राइवेट और सरकारी संस्थानों में लोगों ने गो ग्रास के लिए ली शपथ, विद्यार्थी बने प्रतिभागी।
प्राइवेट और सरकारी संस्थानों में लोगों ने गो ग्रास के लिए ली शपथ, विद्यार्थी बने प्रतिभागी।

हिसार, जागरण संवाददाता। दैनिक जागरण के गो ग्रास संकल्प मुहिम में शनिवार को लोगों ने जुड़कर गोवंशी के चारे या चारे के प्रबंधन के लिए संकल्प लिया। इसमें सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान, वैज्ञानिक, अधिकारी सहित सभी वर्गों के लोग मिलकर शपथ ली। जिसमें गाेवंशी के लिए चारे के प्रबंधन का जिक्र व मंथन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लोग अपनी सुविधा के अनुसार आयोजित करेंगे। कोई संस्था पार्क में तो शिक्षण संस्थान अपने कैंपस में इस संकल्प को लेता नजर आया।

गो ग्रास संकल्प पत्र पढ़ा

इस अभियान में बाजार ऐसोसिएशन और व्यापारी वर्ग भी बढ़चढ़ की हिस्सा बने। इसके साथ ही धार्मिक से लेकर सामाजिक संगठन भी अपने-अपने तरीकों से संकल्प लिया। इसमें 700 से अधिक सरकारी स्कूल, 600 से अधिक प्राइवेट स्कूल सुबह प्रार्थना के समय दैनिक जागरण के अभियान गो ग्रास का संकल्प पत्र पढ़ा।

विद्यार्थि संकल्प पत्र पढ़ते नजर आए

अभियान के साथ जुड़ने वालों में भारत विकास परिषद, आर्ट आफ लिविंग, वनवासी कल्याण आश्रम, पतंजलि सेवा समिति, हनुमान मंदिर पार्क वेलफेयर समिति, अग्रवाल सेवा समिति, अग्रोहा धाम, ग्रीन स्क्वेयर मार्केट, पंजाबी सेवा समिति, सद्भावना संस्था, सजग, नागरिक मंच, रामलीला कटना कमेटी, राजगुरू मार्केट एसोसिएशन, बुधला संत मंदिर, इंस्पायर इंडिया एनजीओ, आईएमए, सभी सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर ऐसाेसिएशन, सफाई यूनियन सहित अनेकों संगठन भाग लिया। इसके साथ ही चार विश्वविद्यालय, इंपीरियल कालेज के विद्यार्थी भी संकल्प पत्र पढ़ते नजर आए।

हिसार डीसी के अनुसार

गर्मी के समय में गाेवंशी के लिए ग्रास का प्रबंध करना काफी प्रेरणा देने वाला कार्य है। इस मुहिम से जुड़कर लोग सकारात्मकता की नजीर पेश करेंगे। इस अभियान से जुड़ें और गो ग्रास के लिए संकल्प भी लें।

- -- डा. प्रियंका सोनी, उपायुक्त।

यह अभियान सराहनीय है। इस अभियान से सभी जुड़कर गर्मी के समय में गाय के लिए चारे की व्यवस्था को एक दूसरे को प्रेरित करें। शिक्षक व विद्यार्थी इस मुहिम में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे ऐसी हमें आशा है।

- -- कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षाधिकारी।