Move to Jagran APP

अपहरण कर नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, अदालत ने आरोपित को दिया दोषी करार

अदालत में चले अभियोग के अनुसार 15 साल की युवती मार्च 2017 में सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी समय सोनू ने नाबालिग का अपहरण कर लिया और दुष्‍कर्म किया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 10:54 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 10:54 AM (IST)
अपहरण कर नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, अदालत ने आरोपित को दिया दोषी करार
अपहरण कर नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, अदालत ने आरोपित को दिया दोषी करार

हिसार, जेएनएन। सदर थाना हांसी क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने सोनू को दोषी करार दिया है। दोषी को अदालत 12 फरवरी को सजा सुनाएगी। अदालत में चले अभियोग के अनुसार 15 साल की युवती मार्च 2017 में सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी समय सोनू ने नाबालिग  का अपहरण कर लिया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद सोनू ने नाबालिग व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने यह बात परिवार को कोई बात नहीं बताई। दुष्कर्म के बाद नाबालिग चार माह की गर्भवती भी हो गई। नाबालिग को बुखार होने पर जब परिवार के लोग उसको डाक्टर को दिखाने गए तो उन्होंने गर्भवती होने की बात कहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। अब अदालत ने उसे दोषी करार दिया है।

loksabha election banner

पर्स छीनकर भागने वाले दो दोषियों को पांच-पांच साल की सजा

हिसार : पिता के साथ घर जा रही युवती का पर्स छीन कर फरार हुए बाइक सवार दो युवक चौथा मिल निवासी लक्की उर्फ कुलबीर, आंबेडकर बस्ती निवासी विकास को सेशन जज अरूण कुमार ङ्क्षसगल की अदालत ने पांच-पांच की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों को अदालत ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अदालत में चले अभियोग के अनुसार शिव नगर निवासी रामेश्वर दास दो जनवरी 2019 को घर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से बाइक सवार युवक आए और उसकी बेटी के हाथों से पर्स छीन कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज हर दोनों को गिरफ्तार किया था। अब सेशन जज की अदालत ने दोनों को सजा सुनाई है।

70 ग्राम चिट्टे सहित दो गिरफ्तार

हिसार : दिल्ली से सिरसा चिट्टा लेकर जा रहे सिरसा निवासी चतरगढ़ पट्टी निवासी विकास और हाउङ्क्षसग बोर्ड कॉलोनी सिरसा निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। दोनों से 70 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने खरड़ मोड़ पर दोनों को गाड़ी सहित पकड़ा। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को चिट्टा लेकर जाने की सूचना मिली थी।

बीमारी के चलते हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत

हिसार : सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे डोभी निवासी शेर ङ्क्षसह की बीमारी के चलते मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस के अनुसार शेर ङ्क्षसह सात फरवरी को ही पीजीआइ रोहतक से आपरेशन करवाकर वापस जेल में लौटा था। यहां आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.