Move to Jagran APP

Coronavirus Update: सोमवार को फतेहाबाद में नहीं मिला कोई कोरोना केस, वैक्सीनेशन अभियान रहा जारी

फतेहाबाद की डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुनीत सोखी ने बताया कि जिले में सोमवार को कोरोना का एक भी केस नहीं आया है। ऐसे में जिला अब भी कोरोना मुक्त है। वहीं 1852 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 07:05 AM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 07:05 AM (IST)
Coronavirus Update: सोमवार को फतेहाबाद में नहीं मिला कोई कोरोना केस, वैक्सीनेशन अभियान रहा जारी
फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग से नर्स वैक्सीन लगाती हुई।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 646 लोगों के कोविड-19 के सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर के 461 व एंटीजन के 185 सैंपल शामिल है। सोमवार को भी जिला में कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला। ऐसे में जिला अब कोरोना मुक्त है। आमजन के सहयोग से ही कोरोना की चैन को तोडऩे में प्रशासन सफल रहा है। जिला का रिकवरी रेट 97.28 प्रतिशत पर है।

loksabha election banner

वर्तमान में जिला में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या शुन्य है। जिला में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 646 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटीपीसीआर के 461 व रेपिड एंटीजन के 185 सैंपल शामिल है। सोमवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब तक जिला में 313285 लोगों को कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 17832 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 17348 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सोमवार को 1852 लोगों को लगी वैक्सीन

जिले में पिछले कुछ दिनों से वैक्सीनेशन अभियान की गति कम हुई है। इसका मुख्य कारण है कि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं आ रहे है। पहली डोज जिले में अब तक 5.41 लाख लोगों को लग चुकी है। ऐसे में पात्र 6.81 लाख लोग है। वहीं दूसरी डोज पौने दो लाख लोगों ने लगवाई है। ऐसे में दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग कम आ रहे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग आगामी दिनों में अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अपील भी की है कि कोरोना संक्रमण से बचना है तो वैक्सीनेशन जल्द से जल्द करवराए। जिले में सोमवार को 1852 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

अब जाने कितने पात्रों को लगी है वैक्सीन

पात्र प्रथम                डोज              दूसरी डोज            कुल

हेल्थ वर्कर                4787                 4723               9510

फ्रंटलाइन वर्कर         2409                2002                4411

60 साल से अधिक     76238              37458             113696

45-59 साल तक       125855            58225             184080

18 साल से अधिक      332000           72782             404782

कुल                          541289          175190           716479

सोमवार को नहीं आया कोरोना का एक भी केस

फतेहाबाद की डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुनीत सोखी ने बताया कि जिले में सोमवार को कोरोना का एक भी केस नहीं आया है। ऐसे में जिला अब भी कोरोना मुक्त है। वहीं 1852 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। लोगों से अपील है कि जल्द से जल्द लोग वैक्सीन लगवाए ताकि इस बीमारी से बच सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.