corona virus Update: सिरसा जिले में मिले दो और कोरोना केस, एक्टिव मरीज हुए चार, सावधानी जरूरी
वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चार एक्टिव केस हो चुके हैं। दोनों संक्रमितों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक करीब 58 वर्ष का है जबकि दूसरा 29 साल का युवा है। सोमवार को 333 लोगों के कोविड सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
जागरण संवाददाता, सिरसा : सोमवार को जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों संक्रमित सिरसा शहर से हैं। इनमें से एक की ट्रेवल हिस्ट्री है यानि बाहर जाकर आया है जबकि दूसरा व्यक्ति शहर में ही संक्रमित हुआ है। जिले में वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चार एक्टिव केस हो चुके हैं। दोनों संक्रमितों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक करीब 58 वर्ष का है जबकि दूसरा 29 साल का युवा है। सोमवार को 333 लोगों के कोविड सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक पांच लाख 17 हजार 566 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। जिले में अब तक 29275 लोग पाजिटिव आ चुके हें। इनमें से 28762 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के कारण जिले में 509 लोगों की मौत हो चुकी है।
जिले में सात लाख 82 हजार 103 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है जबकि दो लाख 70 हजार 986 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। जिले में कुल दस लाख 53 हजार 89 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के चार लाख 48 हजार 439 को पहली डोज जबकि 97865 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 45 से 60 आयु वर्ग में अब तक एक लाख 82 हजार 78 हजार लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 78526 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक लाख 37 हजार 607 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 81555 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है।