Move to Jagran APP

कांग्रेस में नहीं थम रहा बवाल, राजबीर संधू ने छोड़ी कांग्रेस, प्रो. संपत सिंह आज लेंगे बड़ा फैसला

कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ कर जाना और पार्टी का विरोध करना आम बात हो गई है। कांग्रेस में टिकट बंटवारे के साथ ही तेजी से हिसार जिले में गुटबाजी सामने आई है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 09:25 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 09:25 AM (IST)
कांग्रेस में नहीं थम रहा बवाल, राजबीर संधू ने छोड़ी कांग्रेस, प्रो. संपत सिंह आज लेंगे बड़ा फैसला
कांग्रेस में नहीं थम रहा बवाल, राजबीर संधू ने छोड़ी कांग्रेस, प्रो. संपत सिंह आज लेंगे बड़ा फैसला

हिसार, जेएनएन। कांग्रेस में बवाल नहीं थम रहा है। कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ कर जाना और पार्टी का विरोध करना आम बात हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में मौजूद कार्यकर्ता राजबीर संधू ने पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी का दामन थामने का ऐलान किया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नलवा से पूर्व विधायक पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत ने भी सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। वह एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। लोग तो उनके पार्टी छोडऩे की अटकलें लगा रहे हैं।

prime article banner

कांग्रेस में टिकट बंटवारे के साथ ही तेजी से हिसार जिले में गुटबाजी सामने आई है। टिकट नहीं मिलने से नाराज काफी नेता पार्टी को छोड़ कर निकल गए या फिर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ ही खड़े हैं। पार्टी की तरफ से इस बार नए चेहरों को टिकट दी गई है। इसमें बरवाला सीट से भूपेंद्र गंगवा को टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने विद्रोह किया। इसी प्रकार नरेश सेलवाल भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय खड़े हो गए। नारनौंद में रामभगत शर्मा पार्टी छोड़ कर भाजपा में चले गए थे।

अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद नारनौंद राजबीर संधू ने भी त्याग पद दिया है। वहीं नलवा से पूर्व विधायक ने भी अपनी महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। उसके बाद वह पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इस बैठक में वह अहम फैसला लेंगे। सूत्रों की माने तो वह पार्टी छोडऩे तक का बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रो. संपत ङ्क्षसह की तरफ से फैसले को लेकर अभी चुप्पी साधी हुई है। उनकी तरफ से सोमवार को ही फैसला सुनाने की बात कही जा रही है। वहीं राजनीति में हलचल पैदा होने के साथ ही उनके एक दूसरी बड़ी पार्टी में शामिल होने पर क्यास लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस ने टिकट बेचकर कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने का काम किया: संधू

कांग्रेस से पूर्व प्रत्याशी रहे राजबीर संधू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। उन्होंने टिकट बेचकर कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिराने का काम किया है। इससे आहत होकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी को त्याग पत्र दे दिया। पार्टी ने टिकट वितरण में अनदेखी की और भाजपा के ईशारे पर काफी टिकटें कमजोर प्रत्याशियों को बेचने का काम किया है। नारनौंद हलके से कांग्रेस पार्टी ने ऐसे कमजोर उम्मीदवार को उतारा है जोकि हलके के सभी गांव के नाम भी नहीं जानता। जल्द ही कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.