Move to Jagran APP

गुजवि में अनुबंधित कर्मचारियों को लगानी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, वर्ना कटेगी सैलरी

जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को अब

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 09:48 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 09:48 AM (IST)
गुजवि में अनुबंधित कर्मचारियों को लगानी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, वर्ना कटेगी सैलरी
गुजवि में अनुबंधित कर्मचारियों को लगानी होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, वर्ना कटेगी सैलरी

जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को अब बायोमीट्रिक अटेंडेंस लगानी होगी। जो कर्मचारी निर्धारित समय पर बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं लगाएंगे, विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी सैलरी काट लेगा। विश्वविद्यायल प्रशासन की ओर से संबंधित एजेंसियों को आधार इनेबल बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगाने को कहा है। ताकि सभी कर्मचारियों को उनकी हाजिरी के अनुरूप सैलरी दी जा सके।

loksabha election banner

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए भी कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की जा रही है। हालांकि कच्चे कर्मचारी, पक्के कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम लागू नहीं करने का हवाला देकर इसका विरोध कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में पक्के कर्मचारियों के लिए अभी तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन दिसंबर में बायोमीट्रिक अटेंडेंस रिकार्ड के आधार पर ही अनुबंधित कर्मचारियों को सैलरी देगा।

---

विश्वविद्यालय में हैं करीब 550 कर्मचारी

गुजवि में बड़ी संख्या में अनुबंधित कर्मचारी काम कर रहे हैं। दो एजेंसियों के माध्यम से करीब 550 अनुबंधित कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में रखा गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या माली और सफाई कर्मचारियों की है।

-----

एजेंसी को करना होगा प्रबंध विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बायोमीट्रिक हाजिरी से संबंधित सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था एजेंसी को ही करनी होगी। कंप्यूटर सिस्टर, ¨फगर स्केनर, इंटरनेट कनेक्शन आदि का प्रबंध करके एजेंसी को कर्मचारियों की हाजिरी का पूरा डेटा विश्वविद्यालय को देना होगा। हाजिरी के इसी डेटा के आधार पर विश्वविद्यालय कर्मचारियों को सैलरी देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.