विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉन्स्टेबल अमरजीत की मौत का मामला: ASI सुरेंद्र से हथियार और गाड़ी बरामद, कोर्ट में किया पेश

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM (IST)

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमरजीत की हर्ष फायरिंग में मौत के मामले में मुख्य आरोपी हरियाणा पुलिस के एएसआई सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हर्ष फायरिंग में कॉन्स्टेबल अमरजीत की मौत। सांकेतिक फोटो

हर्ष फायरिंग में कॉन्स्टेबल अमरजीत की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल अमरजीत की हर्ष फायरिंग में मौत।

  2. मुख्य आरोपी हरियाणा पुलिस एएसआई सुरेंद्र गिरफ्तार, रिमांड पर।

  3. वारदात में प्रयुक्त डोगा बंदूक और कार बरामद।

संवाद सहयोगी, नारनौंद (हिसार)। उपमंडल के गांव सिंघवा खास में 23 सितंबर को जलवा पूजन के दौरान कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमरजीत की गोली लगने के कारण मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित हरियाणा पुलिस में एएसआई सुरेंद्र को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ हैं। वारदात में प्रयोग की गई कार और हथियार को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गांव सिंघवा खास में 23 सितंबर को जलवा पूजन के कार्यक्रम दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमरजीत की मौत हो गई थी। पुलिस ने सिंघवा खास निवासी हरियाणा पुलिस में तैनात एएसआई सुरेंद्र और उसके दोस्त भिवानी निवासी मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

पुलिस रिमांड के दौरान मुख्य आरोपित से वारदात में प्रयोग की गई डोगा बंदूक और गाड़ी बरामद करनी थी। पूछताछ में बताया कि उसने गोली चलने के बाद धोखा बंदूक को गांव में ही एक बंद पड़े मकान में रख दिया था और गाड़ी भी उसी जगह पर खड़ी करके वह भिवानी चला गया था। पुलिस ने डोगा बंदूक सहित पांच कारतूस और कार को बरामद कर लिया है। वही गांव में कुछ जगह की सीसीटीवी फुटेज को भी खांगला गया है। ताकि कुछ और अहम सुराग मिल सके।

बस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपित सुरेंद्र से रिमांड के दौरान जिस हथियार से गोली चलाई गई थी वह हथियार और गाड़ी बरामद की हैं। आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गांव सिंघवा खास निवासी अंकित के घर बेटा पैदा हुआ था। 23 सितंबर को गांव में ही जलवा पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला निवासी रिंकू अपने पति अमरजीत के साथ आई हुई थी।

जब वह डीजे पर डांस कर रहे थे तो तो अचानक से एक गोली चली और अमरजीत के पांव में जा लगी। उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान 25 सितंबर शुक्रवार की सुबह दो बजे उसकी मौत हो गई थी।