सरकार के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस, घोटालों के विरोध में दिया धरना
भाजपा-जजपा राज में घोटाले होने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस सड़कों पर उतरी। घोटालों की जांच हाईकोर्ट के सिटिग जज से करवाने की मांग को लेकर जिला स्तर पर धरना दिया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने धरना देते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा-जजपा राज में घोटाले होने के आरोप लगाते हुए वीरवार को कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। घोटालों की जांच हाईकोर्ट के सिटिग जज से करवाने की मांग को लेकर जिला स्तर पर धरना दिया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने धरना देते हुए उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने पर कांग्रेस के सभी नेताओं के कार्यकर्ता पहुंचे।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार में शराब, रजिस्ट्री, जीरी, खनन, सरसों आदि करोड़ों-अरबों रुपए के घोटाले पर घोटाले हुए हैं। अवैध तरीके से कोरोना महामारी में रजिस्ट्रियों का खेल खेल कर सरकार के खजाने में करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया। जब की रजिस्ट्री करते समय नियमों का ध्यान ना रखते हुए ना ही डीटीपी से अनापत्ति प्रणाम पत्र (एनओसी) ली गई जबकि हरियाणा के 30 से ज्यादा शहरों में कंट्रोल एरिया में हुए। रजिस्ट्रियों में गड़बड़ पाई गई है। इन रजिस्ट्रियों में करोड़ों रुपए का घोटाले को अंजाम दिया गया। इन घोटालों में रोडवेज किलोमीटर योजना घोटाला, एसएससी भर्ती घोटाला, एससी छात्रवृत्ति योजना घोटाला, धान खरीद घोटाला, बिजली मीटर घोटाला आदि शामिल है। धरने पर अजय चौधरी एडमिन इंचार्ज महासचिव हरियाणा कांग्रेस, चौधरी जगन्नाथ पूर्व सदस्य हरियाणा लोक सेवा कमीशन, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, लाल बहादुर खोवाल चेयरमैन हरियाणा लीगल डिपार्टमेंट, डा. राजेंद्र सूरा पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, हरपाल सिंह बूरा पूर्व सदस्य ज्यूडिशल ट्रिब्यूनल, धर्मवीर गोयत पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, राजेन्द्र सूरा पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, अश्वनी शर्मा प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भूपेन्द्र गंगवा, रणधीर पनिहार, बाला देवी, रामनिवास राड़ा, कृष्ण सतरोड राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस, सुमन शर्मा, गीता सिहाग, एडवोकेट कमल सहरावत प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, तेलुराम जांगड़ा पूर्व चेयरमैन, अमर गुप्ता, एडवोकेट मुकेश सैनी, एडवोकेट योगेश सिहाग, दिलबाग सिंह हुड्डा, स्नेहलता निबल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, मनोज टाक प्रदेश सचिव, एडवोकेट श्वेता शर्मा, अनु सहरावत, नीलू सिक्का आदि मौजूद थे।