Move to Jagran APP

पूर्व सीपीएस विनोद भयाना ने कांग्रेस का साथ छोड़ थामा भाजपा का हाथ

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीपीएस विनोद भयाना शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। भयाना को भाजपा में शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भयाना के आवास पर पहुंचें

By manoj kumarEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 03:54 PM (IST)
पूर्व सीपीएस विनोद भयाना ने कांग्रेस का साथ छोड़ थामा भाजपा का हाथ
पूर्व सीपीएस विनोद भयाना ने कांग्रेस का साथ छोड़ थामा भाजपा का हाथ

हिसार, हांसी, जेएनएन। शहर के राजनीतिक गलियारों में चल रही तमाम अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सीपीएस विनोद भयाना शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। भयाना को भाजपा में विधिवत रूप से शामिल करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भयाना के आवास पर पहुंचें और उन्हें पार्टी में शामिल करने के बाद बराला हिसार में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली में लेकर चल दिए। विनोद भयाना के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस को करारा झटका लगा है। भयाना हांसी से कांग्रेस के सबसे मजबूत चेहरे के रूप में अपनी छवि बनाये हुए थे।

loksabha election banner

विनोद भयाना के कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने की अटकलें पिछले कई दिनों से चल रही थी और उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हांसी विधानसभा क्षेत्र के नये समीकरणों का गणित बनाने में जुटे हुए थे। हांसी हलके से रेणुका बिश्नोई के कांग्रेस विधायक होने और भयाना का कुलदीप बिश्नोई के साथ राजनीति में छत्तीस का आंकड़ा चलने पर आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस की टिकट मिलने को लेकर संशय बना हुआ था।

कांग्रेस में टिकट न मिलने की संभावनाओं के चलते विनोद भयाना अपना राजनीतिक करियर बरकरार रखने के लिए भाजपा के सम्पर्क में थे। भाजपा आलाकमान की एक विशेष लॉबी भी भयाना को पार्टी में शामिल करने के लिए सक्रिय थी। हांसी में भाजपा का कोई मजबूत चेहरा न होने पर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने नोन-जाट के रूप में अपनी पहचान रखने वाले विनोद भयाना को पार्टी में शामिल करने के लिए हरी झंडी दे दी थी।

बाेले - कांग्रेस की न‍ीतियों से हो गया था परेशान

हांसी विधानसभा क्षेत्र के नेता विनोद भयाना ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की नीतियों से परेशान हो गया था। जनता हित में काम करना चाहता था। बीजेपी के साथ अब राजनीति करियर खत्‍म होने तक जुड़ा रहूंगा। उन्‍होंने कहा क‍ि वो बीजेपी पार्टी के साथ मिलकर हांसी की राजनीति के समीकरण बदल देंगे।

कुलदीप का सफाया करने के लिए हो रहा हूं भाजपा में शामिल

विनोद भयाना ने कहा कि वो जिले में कुलदीप बिश्नोई की राजनीति का पूरी तरह सफाया करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं और उन्हें हिसार की राजनीति में पनपने नहीं देंगे। बराबर की राजनीतिक लड़ाई लड़कर बिश्नोई की पोल खोली जाएगी। रेणुका बिश्नोई के कार्यकाल में हांसी विधानसभा क्षेत्र के लोग बनवास झेल रहे हैं और विकास के मामले में हांसी 10 साल पिछड़ चुका है। हांसी का कोई वारिस न होने पर जनता बिश्नोई का पूरी तरह सफाया कर देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.