कांग्रेस का लक्ष्य जन विरोधी गठबंधन सरकार को हटाना : कुमारी सैलजा
कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा वीरवार को गांव मुगलपुरा में वरिष्ठ वकील लाल बहादुर खोवाल के बहनोई दीवान सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंची। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश से जनविरोधी गठबंधन सरकार को हटाकर जनता को राहत प्रदान करवाना है।
संवाद सहयोगी, उकलाना: कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा वीरवार को गांव मुगलपुरा में वरिष्ठ वकील लाल बहादुर खोवाल के बहनोई दीवान सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंची। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश से जनविरोधी गठबंधन सरकार को हटाकर जनता को राहत प्रदान करवाना है। कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने उदयपुर चितन कैंप में सभी की बातें सुनकर यह फैसला लिया कि पार्टी लोगों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ाव करेगी। उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघर्ष करेगी। कुमारी सैलजा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। इसके चलते इस समय व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर, किसान सभी परेशान हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से तंग आ चुका है और कांग्रेस की तरफ झुकाव है। सैलजा ने आगामी विधानसभा चुनाव के बाद कहा कि मुख्यमंत्री पद का फैसला हाईकमान करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा सीट के लिए कौन उम्मीदवार होगा और प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी या नहीं। यह फैसला हाईकमान करेगा। आज लोग बढ़ती महंगाई घटते रोजगार, बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हैं। इस मौके पर उनके साथ व्यापारी नेता बजरंग दास गर्ग, रघुवीर दलाल, सुभाष फरीदपुरिया, चेयरमैन सुरेश गर्ग, सतीश दनोदा, राजबाला, हरिकिशन प्रभु वाला, सुरेंद्र सेलवाल, राजेश भूटानी, करण सिंह लितानी, विनोद मित्तल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।