छेड़छाड़ से तंग होकर भिवानी में छात्रा ने फंदा लगा दे दी जान Hisar news
युवती भिवानी के एक कॉलेज में बीए प्रथम की छात्रा बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस ने उसकी मां के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर के जाने का केस दर्ज किया है।
By manoj kumarEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jun 2019 12:57 PM (IST)
भिवानी, जेएनएन। हरियाणा में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। भिवानी जिले में एक गांव की एक युवती ने गांव के तीन युवकों द्वारा छेड़खानी किए जाने से तंग होकर अपने घर पर गुरुवार सुबह फंदा लगा लिया। महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा दिया है।
युवती भिवानी के एक कॉलेज में बीए प्रथम की छात्रा बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस ने उसकी मां के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर के जाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का आरोप है कि तीन युवक कई दिनों से बेटी को परेशान कर रहे थे, छेड़छाड़ करते थे। ऐसे में उसकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें