Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में फिर गिरा पारा, कल हो सकती है बारिश; कई शहरों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 08:04 AM (IST)

    Haryana Weather Latest Update हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रोहतक की हवा सबसे खराब है। यहां कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 427 तक पहुंच गया है जो गंभीर श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने 23 दिसंबर को दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना जताई है।

    Hero Image
    हिसार के मधुबन पार्क के सामने घने कोहरे के कारण बढ़ी ठंड में अलाव सेकते लोग। (फोटो- जागरण)

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में शनिवार को फिर से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह के समय स्मॉग या धुंध छाया रहा, ठंड बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों ने 23 दिसंबर को दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसके बाद 26 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में रोहतक शहर की हवा सबसे ज्यादा खराब है। रोहतक का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 427 तक पहुंच कर गंभीर श्रेणी में आ गया है।

    15 जिलों में स्मॉग की संभावना

    वहीं, रविवार को मौसम विज्ञानियों ने प्रदेश के 15 जिलों में स्मॉग की संभावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार का बालसमंद का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री तक पहुंच गया।

    प्रदेश के काफी जिले ऐसे रहे जिनका तापमान 5 डिग्री से कम है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 दिसंबर से हवाओं में बदलाव हो सकता है।

    23 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना

    इससे उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में 22 दिसंबर रात्रि व 23 दिसंबर को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में 23 दिसंबर को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की भी संभावना बन रही है।

    परंतु 24 से 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुष्क रहने तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध या स्माग रहने की संभावना है। परंतु 26 दिसंबर रात्रि से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।

    प्रदेश में कोहरे का यलो अलर्ट

    अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी में कोहरे का येलो अलर्ट है।

    यह भी पढ़ें- चिल्ले कलां ने बढ़ाई ठिठुरन, श्रीनगर में सर्दी ने तोड़ा 50 साल का रिकॉर्ड; आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार

    प्रदेश में तापमान

    शहर न्यूनतम अधिकतम
    अंबाला 7.6 22
    गुरुग्राम 8.8 21.5
    हिसार 3.9 21.7
    करनाल 7.8 22
    कुरुक्षेत्र 5.8 22.6
    नारनौल 3.8 22.5
    पानीपत 7.8 21.1
    रोहतक 7.2 23.2
    सिरसा 5 23.8

    प्रदेश में एक्यूआई

    शहर एक्यूआई

    चरखी दादरी

    320

    फरीदाबाद

    194

    गुरुग्राम

    323

    पंचकूला

    120

    रोहतक

    427

    यह भी पढ़ें- Winter: ठंड ने जमाया कश्मीर, दिल्ली-हिमाचल में बारिश के आसार; यूपी के कई जिलों में छाया कोहरा