Move to Jagran APP

सीएम मनोहर बोले - कांग्रेस कुछ ही परिवारों की सरकार, भाजपा ढाई करोड़ परिवारों की

लाखनमाजरा में महम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा के समर्थन में की जनसभा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और महम से विधायक आनंद सिंह दांगी पर भी किया कटाक्ष

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 05:44 PM (IST)
सीएम मनोहर बोले - कांग्रेस कुछ ही परिवारों की सरकार, भाजपा ढाई करोड़ परिवारों की
सीएम मनोहर बोले - कांग्रेस कुछ ही परिवारों की सरकार, भाजपा ढाई करोड़ परिवारों की

लाखनमाजरा, (रोहतक) जेएनएन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है तो कुछ ही परिवारों का भला होता है। लेकिन भाजपा पार्टी की सरकार ने हरियाणा की जनता का समान रूप से विकास किया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष  करते हुए कहा कि कुछ लोग चौधर का नारा दे रहे हैं। लेकिन इस तरह से नारे नहीं चलते। राजनीति में आने के बाद व्यक्ति परिवार पालते हैं, लेकिन भाजपा ने ढाई करोड़ जनता की फिक्र की है। वे बुधवार को लाखनमाजरा में महम विधानसभा प्रत्याशी शमशेर सिंह खरकड़ा के समर्थन में जन आशीर्वाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महम से कांग्रेस से विधायक आनंद सिंह दांगी कभी भी उनके पास क्षेत्र के कामों को लेकर नहीं आए। महम के कार्यों को लेकर शमशेर सिंह खरकड़ा ही उनके पास काम लेकर आते थे। उन्होंने महम के विकास के लिए कभी मना नहीं किया।

ढेरों योजनाएं लागू की गई, जिसका फायदा महम के लोगों को हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार शमशेर सिंह खरकड़ा को विधानसभा में भेज दो, महम के विकास को पंख लग जाएंगे। इस अवसर पर रोहतक से सांसद डा. अरविंद शर्मा, अनिल फिरोजिया, महम से प्रत्याशी शमशेर सिंह खरकड़ा और रामचंद्र जांगड़ा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.