Move to Jagran APP

अशोक तंवर ने कसा तंज - टिक टॉक बैन करने से पीछे नहीं हटेगी चीनी सेना, करारा जवाब दो

तंवर ने कहा कि सीमा पर 20 जवान शहीद हो गए। यहां टिक टॉक बैन कर सरकार वाहवाही लूटने का काम कर रही है। इस तरह से दुश्मन सेना पीछे नहीं हटेगी। चीन को करारा जवाब देने का समय है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 03:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 03:08 PM (IST)
अशोक तंवर ने कसा तंज - टिक टॉक बैन करने से पीछे नहीं हटेगी चीनी सेना, करारा जवाब दो
अशोक तंवर ने कसा तंज - टिक टॉक बैन करने से पीछे नहीं हटेगी चीनी सेना, करारा जवाब दो

रोहतक, जेएनएन। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल के प्रदेश महासचिव महेंद्र बागड़ी की दादी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर छोटूराम चौक स्थित निवास पर दुख प्रकट करने पहुंचे। पूर्व सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा टिक टॉक सहित अन्य चीनी ऐप बैन करने, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, कोविड-19 की चरमराती व्यवस्था पर सरकार की आलोचना की। खुद के इनेलो या अन्य पार्टी में शामिल होने की संभावना को पूर्व सांसद ने नकारा है।

loksabha election banner

तंवर ने कहा कि सीमा पर 20 जवान शहीद हो गए। यहां टिक टॉक बैन कर सरकार वाहवाही लूटने का काम कर रही है। इस तरह से दुश्मन सेना पीछे नहीं हटेगी। चीन को करारा जवाब देने का समय है। सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। आज किसी भी पड़ोसी देश से अच्छे रिश्ते नहीं है। संकट की इस घड़ी में सभी पार्टियों को मिलकर काम करना चाहिए। जुमलेबाजी की समस्या के हल करने पर ध्यान देने का समय है। देश के अंदर बढ़ती महंगाई से लोगों में अविश्वास की भावना पैदा हो रही है।

महामारी और मंदी के दौर में सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ा रही ह। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट गरीबों की पीठ पर वार के बराबर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिसवालों पर ही हमले हो रहे हैं। बता दें कि हाल में ही अशोक तंवर से मिलने के लिए उनके घर पर अभय सिंह चौटाला भी पहुंचे थे। उस दिन भी अशोक तंवर के इनेलो में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

मगर उन्‍होंने इससे इन्‍कार कर दिया था और कहा था कि मैं और अभय सिंह चौटाला सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। वहीं अभय सिंह चौटाला ने भी यही कहा था कि मैं बस यूं ही मिलने आया हूं। इनेलो में तो बहुत से नेता आगे चलकर शामिल होने वाले हैं। अशोक तंवर को लेकर जितनी बात बतानी थी वो बता दी। अब फिर से अशोक तंवर ने किसी पार्टी में शामिल होने की बात से इन्‍कार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.