Move to Jagran APP

सरकार प्रदेश के 52 ब्लॉक में 80 फीसद विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत अंक हासिल करने को बनाएगी समक्ष

प्रदेश को सक्षम बनाने के लिए सरकार ने तेजी से धरातल पर योजनाएं उतारनी शुरु कर दी है। ताकि जल्दी से जल्दी हर जिले से लेकर प्रत्येक ब्लॉक को सक्षम बनाया जा सकें।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Aug 2018 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 07 Aug 2018 02:59 PM (IST)
सरकार प्रदेश के 52 ब्लॉक में 80 फीसद विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत अंक हासिल करने को बनाएगी समक्ष
सरकार प्रदेश के 52 ब्लॉक में 80 फीसद विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत अंक हासिल करने को बनाएगी समक्ष

चेतन वर्मा, हिसार :

loksabha election banner

प्रदेश को सक्षम बनाने के लिए सरकार ने तेजी से धरातल पर योजनाएं उतारनी शुरु कर दी है। ताकि जल्दी से जल्दी हर जिले से लेकर प्रत्येक ब्लॉक को सक्षम बनाया जा सकें। इसी आधार पर सरकार की ओर से प्रदेश के 52 ब्लॉकों को लिस्ट जारी की गई है, जिनमें सक्षम योजना को लागू करना बाकि है। हिसार जिले में सात ऐसे ब्लॉक है, जिनमें सक्षम योजना चलाई जाएगी। जारी लिस्ट के अनुसार हिसार जिले में बरवाला, बास, हांसी, हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, नारनौंद व उकलाना शामिल है। सरकार ने शिक्षा विभाग को स्पष्ट कर दिया है कि अक्टूबर, नंवबर व दिसंबर माह के अंत तक प्रदेश के 52 ब्लॉकों में सक्षम योजना लागू हो जानी चाहिए। साथ ही योजना से संबंधित तमाम रिपोर्ट सरकार को भेजे। इसके अलावा सरकार की ओर से प्रदेश के उन ब्लॉकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिन्हें अब तक सक्षम बनाया जा चुका है। सभी जिले के डीइओ को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे जल्दी से जल्दी शेष ब्लॉकों को भी सक्षम बनाने का काम शुरु कर उन्हें रिपोर्ट भेजे। यह है सक्षम योजना

सक्षम योजना के तहत जिस ब्लॉक में 80 फीसद विद्यार्थी 75 अंक या फिर उससे अधिक अंक प्राप्त किए है तो उस ब्लॉक को सक्षम माना जाएगा। हालांकि हिसार जिले में सक्षम योजना के तहत बरवाला को कवर किया जा चुका है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है, जबकि सितंबर माह में अग्रोहा ब्लॉक के विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे, जबकि अन्य सात ब्लॉक में सक्षम योजना के तहत परीक्षा लेनी बाकी है। प्रदेश के सात ब्लॉक हो चुके हैं सक्षम

प्रदेश में अभी तक सक्षम योजना के तहत सात ब्लॉक को सक्षम बनाया जा चुका है, जबकि प्रदेश में 119 ब्लॉकों को सरकार की ओर से चयनित किया गया था। अगस्त माह में प्रदेश के 23 ब्लॉक में सक्षम योजना लागू कर दी गई है।

ये है सरकार की ओर से जारी लिस्ट

- जिला : चयनित ब्लॉक की संख्या : सक्षम हुए ब्लॉक की संख्या : शेष ब्लॉक

- झज्जर : 5 : 3 : शून्य

- चरखी-दादरी : 3 : 1 : शून्य

- महेंद्रगढ़ : 5 : 2 : शून्य

- गुरुग्राम : 4 : शून्य : शून्य

- फरीदाबाद : 2 : शून्य : शून्य

- अंबाला : 6 : शून्य : बरारा

- रेवाड़ी : 5 : शून्य : जाटूसाणां

- पलवल : 4 : शून्य : हाथिन

- कैथल : 6 : शून्य : गुल्हा का चिक्का, कलायत

- पानीपत : 5 : एक : बापूली, मदलोडा

- सिरसा : 7 : शून्य : ओडाल, रानियां, सिरसा

- यमुनानगर : 6 : शून्य : बिलासपुर, चाहचहरुली, जगाधरी

- पंचकूला : 4 : शून्य : बरवाला

- फतेहाबाद : 6 : शून्य : फतेहाबाद, जाखल, टोहाना

- जींद : 7 : शून्य : जींद, नीरवाना, पिल्लू खेड़ा, सफीदों

- भिवानी : 7 : शून्य : बहल, भिवानी, सिवानी, तोशाम

- रोहतक : 5 : शून्य : रोहतक, कलानापुर, महम

- नूंह : 5 : शून्य : फिरोजपुर, जिरखा, नगिना, पुनाना

- कुरुक्षेत्रा : 5 : शून्य : लाडवा, पिहोवा, शाहबाद

- सोनीपत : 7 : शून्य : सोनीपत, कथूरा, गनौर, गोहाना, राय

- हिसार : 9 : शून्य : बरवाला, बास, हांसी, हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय,

नारनौंद व उकलाना

- करनाल : 6 : शून्य : असंध, गहरनूदां , इंद्री, नीलोखेड़ी, नि¨सग

- कुल : 119 : 7 : 52 ::::::अक्टूबर, नंवबर और दिसंबर माह में प्रदेश के 52 ब्लॉक में सक्षम योजना उतारी जाएगी। हिसार जिले के सात ब्लॉक के नाम लिस्ट में अंकित है। निर्धारित समय में योजना शुरु कर दी जाएगी।

- बलजीत ¨सह सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.