एनएसएस दस्ते का नेतृत्व करने पर चेतन गुप्ता सम्मानित
जासं हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 08:41 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 08:41 AM (IST)
जासं, हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक चेतन गुप्ता को राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने समाज में स्वयंसेवकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए स्वयंसेवक चेतन को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में चेतन ने राज्य की तरफ से एनएसएस के दस्ते का नेतृत्व किया था। चेतन स्नातक विद्यार्थी है। इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी. सिंह ने चेतन को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें