Move to Jagran APP

आज और कल बारिश के आसार, छाए बादल, बढ़ी हवा की गति

28 व 29 फरवरी तक मौसम में परिवर्तन होगा जिससे इन दोनों दिनों में बारिश भी हो सकती है। 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव होने से बारिश की संभावना

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 01:32 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 01:32 PM (IST)
आज और कल बारिश के आसार, छाए बादल, बढ़ी हवा की गति
आज और कल बारिश के आसार, छाए बादल, बढ़ी हवा की गति

हिसार, जेएनएन। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह ही बादल छा गए। वहीं हवा की गति भी बढ़ गई। इससे हल्‍की ठंड भी महसूस हुई। वहीं इसके बाद धूप और बादलों की आंखमिचोली चल रही है।

loksabha election banner

वहीं प्रदेशभर में दिन और रात्रि के समय तापमान एक बार फिर से बढ़ गया है। अलसुबह कहीं कहीं ठंड का असर देखने को मिलता है। बुधवार और गुरुवार की सुबह तो कही कहीं धुंध भी देखने को मिली। गुरुवार को हिसार में दिन में 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है तो न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को भी तापमान इसी तरह का बना रहा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में 28 व 29 फरवरी तक मौसम में परिवर्तन होगा, जिससे इन दोनों दिनों में बारिश भी हो सकती है। 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव होने से बारिश की संभावना बनी हुई है। 29 फरवरी को भी कुछ इसी प्रकार का मौसम रहेगा। 3 मार्च के बाद भी कहीं हवाओं गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.