तलवंडी में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, हिसार : आजाद नगर थाना पुलिस ने तलवंडी रूक्का गांव में एक महिला के साथ मारपीट और छे
जागरण संवाददाता, हिसार : आजाद नगर थाना पुलिस ने तलवंडी रूक्का गांव में एक महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर उसे जातिसूचक शब्द कहने पर गांव के दलीप, राजेन्द्र, सुरेश, भान ¨सह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उनके प्लाट पर अवैध कब्जा करने के लिए आए। जब हमने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जातिसूचक टिप्पणी की। यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने प्लाट में रखी उनकी लकड़ियों को आग लगा दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
..........
पुलिस ने पर्स छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार किये
जागरण संवाददाता, हिसार।
एचटीएम थाना पुलिस ने छीनाझपटी के मामले में आंबेडकर बस्ती के विकास और चौथा मिल के लक्की को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर नई सब्जी मंडी के पास एक युवती का पर्स छीन लिया था। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में शिवनगर के रामेश्वर दास ने पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में कहा गया था वह अपनी पुत्री पूनम के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल पर आए 2-3 नकाबपोश पर्स छीनकर फरार हो गए। बेटी के पर्स में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और 12 हजार रुपए थे। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया था।
............ स्कूटी चोरी का आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, हिसार। एचटीएम थाना पुलिस ने चोरी मामले में असरावां गांव के मदन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बारे में शनिवार को दर्ज किया था। संतनगर के मोनू ने शिकायत देकर मदन पर स्कूटी चोरी करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।
.............
धोखाधड़ी मामले का आरोपी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, हिसार। सदर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में राजस्थान के गंगानगर निवासी राजेन्द्र उर्फ दयाराम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने धर्मपाल नामक व्यक्ति के फि¨लग स्टेशन पेट्रोल पंप पर उधार में डीजल लेने के लिए सम्पर्क किया। आरोप है कि 9022 लीटर डीजल उधार में लिया। उसके बाद कागजों में हेराफेरी कर उसने पेमेंट का चेक दिया। वह बैंक में बाउंस हो गया। पुलिस ने आरोपित राजेन्द्र उर्फ दयाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस को इस मामले में दूसरे आरोपित की तलाश है।