Move to Jagran APP

फतेहाबाद अनाज मंडी आढ़ती प्रधान पर अभद्रता का मामला दर्ज, आढ़तियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

फतेहाबाद में एक महिला की शिकायत पर अनाज मंडी प्रधान द्वारा उसके कार्यालय में आकर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसके विरोध में आढ़तियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 08:41 PM (IST)
फतेहाबाद अनाज मंडी आढ़ती प्रधान पर अभद्रता का मामला दर्ज, आढ़तियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
फतेहाबाद के टोहाना अनाज मंडी में धरना देते व्यापारी।

संवाद सहयोगी, टोहाना(फतेहाबाद)। फतेहाबाद में टोहाना अनाज मंडी के प्रधान पर एक महिला ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में भी इसकी शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके विरोध में शुक्रवार को टोहाना की तीनों अनाज मंडियों के आढ़तियों ने अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरु कर कामकाज ठप्प रखा। वहीं पुलिस प्रशासन से प्रधान मास्टर रघुबीर सिंह के विरुद्ध दर्ज किये गये मामले को वापिस लेने की मांग की है।

loksabha election banner

नहीं हुई फसल खरीद

उल्लेखनीय है कि वीरवार को शहर पुलिस ने क्षेत्र की एक शैलर प्रोपराइटर महिला की शिकायत पर अनाज मंडी प्रधान द्वारा उसके कार्यालय में आकर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। अनाज मंडी प्रधान के विरुद्ध मामला दर्ज होने के बाद अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा पर शुक्रवार को मंडी आढ़ती हड़ताल पर रहे। जिसके चलते किसानों की धान की फसल खरीद ना हो सकी। वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते कई किसान अपनी फसल वापस ले गये।

धोखे से दर्ज करवाया गया झूठा मामला

अनाज मंडी के पूर्व प्रधान जगननाथ गोयल ने बताया कि मामला अभद्र व्यवहार का नहीं बल्कि मंडी आढ़तियों द्वारा लेनदेन का मामला है। इस संदर्भ में पिछले दिनों 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें मास्टर रघुबीर सिंह, जगननाथ गोयल, लछमन दास, तरसेम चंद, रामकुमार, हरपाल सिंह, रामचंद्र, मनोहर लाल, नरेश बंसल, शिव कुमार, जीवन बंसल, सुरेश कुमार, अमरपाल शर्मा, प्रकाश चंद, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, सुभाष सैनी, सुरेंद्र कुमार, सुनील शर्मा, रामनिवास व सुरेंद्र बंसल को शामिल किया गया था। उपरोक्त पार्टी से रुपये लेनदेन के चलते कमेटी की कई बार बैठक हो चुकी थी। जबकि वीरवार को कमेटी सदस्य व प्रधान रघुबीर सिंह को आपसी बातचीत के लिए बुलाया गया था और उनपर धोखे से झूठा मामला दर्ज करवाया गया।

मामला वापस नहीं लेने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल

पूर्व प्रधान ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन मंडी प्रधान पर दर्ज किया गया झूठा मामला वापस नहीं लेती, तक तक मंडी में अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा तथा बनैन खाप भी उनके समर्थन में अनिश्चतकालीन हड़ताल में शामिल होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.