फोन कर युवती बुलाती थी होटल में शिकार, खुद ने एक केस में लिए थे एक लाख 80 हजार रुपये
जागरण संवाददाता, हिसार : महिला थाने में दुष्कर्म की झूठी शिकायत देकर लोगों को हनी ट्रैप
जागरण संवाददाता, हिसार : महिला थाने में दुष्कर्म की झूठी शिकायत देकर लोगों को हनी ट्रैप में फंसा पैसा ऐंठने वाली सिरसा के एक गांव की रहने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती ने विजिलेंस के समक्ष सरेंडर किया है। पूछताछ में युवती ने कबूला कि उसने एक व्यापारी को फंसाकर एक लाख 80 हजार रुपये लिए थे। उसने पांच झूठी शिकायतें भी की थीं, लेकिन उसमें पैसा हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी की महिला व उकलाना के महेंद्र ने लिया था। पूर्व महिला थाना प्रभारी को भी उसमें हिस्सा गया होगा। विजिलेंस ने पूछताछ के बाद उसको अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि 23 अप्रैल को पुलिस ने एक होटल में छापा मारा था। उसके बाद सिरसा की रहने वाली युवती ने पुलिस को दुष्कर्म की शिकायत दी थी। उस मामले को निपटाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी। इसमें होटल मैनेजर ने विजिलेंस को शिकायत की थी। उसके बाद विजिलेंस ने महिला थाना के ड्राइवर ईएचसी सुरेंद्र व पीजी चलाने वाले व्यक्ति को 70 हजार रुपये के साथ पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने 60 हजार रुपये पूर्व महिला थाना प्रभारी सरोज को देने की बात कबूली थी। उसके अलावा गिरोह में काफी महिलाओं के शामिल होने की बात कही। हनी ट्रैप सामने आने के बाद विजिलेंस ने जांच बढ़ाई और लगातार छापे मारे। सिरसा की युवती के घर पर भी छापा मारा गया था, लेकिन वह घर पर नहीं मिली थी। मंगलवार दोपहर को युवती ने सरेंडर कर दिया।
पूछताछ में युवती ने कबूला कि उसने एक मामले में एक लाख 80 हजार रुपये थे। बाकी के मामले में उसने कोई पैसा नहीं लिया। उसने बताया कि उकलाना का महेंद्र व हाउ¨सग बोर्ड की महिला ही पैसा लेकर गए। बॉक्स.
महेंद्र करता था ब्लैकमेल
युवती ने बताया कि 2016 में पंजाब में परीक्षा थी। उस दौरान महेंद्र की उससे जान पहचान हुई। एक होटल में रूकने पर महेंद्र ने गलत काम किया और उसके गलत फोटो ले लिए। बाद में महेंद्र उसको ब्लैकमेल करने लगा। महेंद्र उसको नंबर देता था। वह उसको उस नंबर पर बात करने और उसको होटल में बुलाने की बात कहता। ब्लैक मेल होने के कारण युवती ने महेंद्र की बात मानी और फोन कर व्यापारी व अन्य लोगों को फंसाया। वह लोगों को होटल में बुलाती और बाद में धमकी देती। काफी मामलों में शिकायत करने से पहले ही पैसा लेकर बात खत्म कर दी जाती थी। युवती ने बताया कि करीब पांच मामलों में उसने पुलिस को शिकायत की थी। उसमें पूर्व महिला थाना प्रभारी ने भी पैसा लिया। बॉक्स.
पांच से ज्यादा लोगों का है गिरोह
युवती ने बताया कि गिरोह में पांच से ज्यादा लोग शामिल हैं। उसमें मुख्य रूप से महेंद्र व हाउ¨सग बोर्ड की महिला ही गिरोह को चलाती है। उसमें अन्य लोग भी शामिल है। पैसा भी यह दोनों की लेते है। युवती ने बताया कि महेंद्र हाउ¨सग बोर्ड में रहने वाली महिला का ड्राइवर है। उसने उससे मिलवाया था। बॉक्स.
युवती बोली, मुझे नहीं पता था ऐसा मामला हुआ विजिलेंस को युवती ने बताया कि उसको पुलिस कर्मचारियों के पकड़े जाने और इतना सब मामला होने का पता ही नहीं था। उसने सामान्य रूप से ही मोबाइल बंद किया हुआ था। लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं रहा है। विजिलेंस को युवती ने कहा कि वह समाचार पत्र भी नहीं पढ़ती है। उसको पता चला तो वह उनके पास आ गई। बॉक्स..
पूर्व महिला थाना प्रभारी की अब भी तलाश जारी पूर्व महिला थाना प्रभारी सरोज बाला अभी तक विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर है। टीम की तरफ से उसकी तलाश की जा रही है। उसके साथ हनी ट्रैप गिरोह के अन्य सदस्य भी फरार है। बॉक्स..
- सिरसा की युवती ने सरेंडर किया है। उसने पूछताछ में एक व्यक्ति से पैसा लेने की बात कबूली है। बाकी लोगों से पैसा हाउ¨सग बोर्ड की महिला व महेंद्र नाम का व्यक्ति लेता था। गिरोह के बाकी लोगों की तलाश जारी है।
- शरीफ ¨सह, डीएसपी, विजिलेंस, हिसार।