रोहतक में इन मोबाइल नंबरों पर करें फोन, जच्चा-बच्चा को मुफ्त में अस्पताल से भेजें घर, भोजन की भी व्यवस्था
सति भाई साई दास सेवादल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी। तीन एंबुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा में जुटेंगी। मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जल्द ही कुछ अन्य स्थानों पर भी मुफ्त में भोजन व्यवस्था शुरू की जाएगी।
जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक में एक अनोखी तरह की समाज सेवा शुरू की है। इसके तहत सति भाई साई दास सेवादल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी। तीन एंबुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा में जुटेंगी। मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जल्द ही संगठन की तरफ से कुछ अन्य स्थानों पर भी मुफ्त में भोजन व्यवस्था शुरू की जाएगी।
गुरु रघुनाथ महाराज, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश जैन एमडी एलपीएस बोसार्ड, मेयर मनमोहन गोयल ने तीनों एंबुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि एक एंबुलेंस केवल जच्चा बच्चा के लिए ही उपलब्ध रहेगी ताकि किसी दूसरे मरीज का संक्रमण उन तक ना पहुंचे मनीष ग्रोवर एवं राजेश जैन ने सेवा दल द्वारा की जा रही लगातार सेवाओं की प्रशंसा की।
यह जानकारी देते हुए सति भाई साई दास सेवा दल के प्रधान नरेश आनंद ने बताया की तीनों एंबुलेंस जो घर-घर वैक्सीन सेवा दे रही थीं, अब रोहतक के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। सेवा दल की भोजन एवं जल सेवा निरंतर जारी है। जल्द ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भोजन सेवा शुरू की जाएगी। करोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन आश्रम में लगातार 155 दिन से चल रहा है। जो निरंतर चलेगा। वैक्सीन लगवाने वालों को वैक्सीन सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है।
निशुल्क एंबुलेंस मंगवाने हेतु मोबाइल नंबर जारी किए गए
एंबुलेंस : 7497828900
जच्चा बच्चा : 8950822900
ट्रैवलर वेंटिलेटर : 8585815900
शिकायत एवं सुझाव के लिए : 7206185900, 9215825900
नोट : किसी भी समय काल कर सकते हैं।