बहन का वाट्स एप हैक कर भाई ने खोला जीजा की हत्या का राज, बड़ी अमानवीय है ये कहानी
नशा दे किया था पति को बेहोश। बेहोश होने पर प्रेमी और उसके दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम। भाई का खुलासा- प्रेमी के साथ मिल अपनी बेटी को भी मारने की साजिश रच रही थी बहन
डबवाली (सिरसा) जेएनएन। सिरसा में एक बेहद अमानवीय घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की मौत हुई तो साले को शक हुआ कि ये हादसा नहीं हत्या है। शक भी किसी और पर नहीं बल्कि अपनी सगी बहन पर। जो पति को मरवाने के बाद बेटी को मारने का षडयंत्र रचने लगी थी। उसकी गतिविधियों पर भाई को शक हुआ तो उसका वाट्स एप हैक कर लिया। बहन की करतूतों का काला चिट्ठा वाट्स एप पर खुला तो भाई के पैरों तले से जमीन खिसक गई। भाई की इतलाह पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने पति की हत्या की सच्चाई बयां कर दी।
सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने डबवाली के वार्ड नं. 20 निवासी 33 वर्षीय संदीप की हत्या के जुर्म में उसकी पत्नी ममता, गांव सिंघेवाला निवासी राम सिंह तथा कप्तान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राम सिंह मृतक की पत्नी ममता का प्रेमी है। 23 मई की रात करीब 9.30 बजे ममता ने नशे में प्रयोग होने वाली छह गोलियां पीसकर आलू-शिमला मिर्च में मिला दी थीं।
बाद में रोटी के साथ सब्जी पति को परोस दी। पति बेहोश हो गया तो प्रेमी को कॉल कर दी। कुछ देर बाद ही राम सिंह तथा कप्तान जीप पर आए। ममता तथा राम सिंह ने बेहोश संदीप को उठाकर जीप में डाल दिया। उस दिन लॉकडाउन था, तो राम सिंह तथा उसका दोस्त जीप में पेशेंट होने की बात कहकर हरियाणा तथा पंजाब पुलिस का नाका क्रॉस कर गए। गांव लंबी-पंजावा मार्ग पर राजस्थान नहर के पुल पर पहुंचकर जिंदा ही उसे नहर में फेंक दिया।
भाई ने वेब वाट्स एप से पकड़ी बहन की काली करतूत
पति को ठिकाने लगाने के बाद ममता डिप्रेशन का बहाना करने लगी थी। रात को सभी सो जाते तो वह रात दो बजे उठती तथा अपने प्रेमी के साथ वाट््स एॅप पर बातचीत करने लगती। मंगू को बहन की हरकतों पर संदेह होने लगा था। उसने बहन का मोबाइल लेकर उसके वाट््स एॅप को वेब वाट््स एॅप के जरिए हैक कर लिया। दोनों वॉटस एॅप पर चैङ्क्षटग नहीं, बल्कि स्टेटस पर मैसेज लिखकर बातचीत करते हैं। दोनों ने प्राइवेसी लगाई हुई कि कोई दूसरा उनका मैसेज नहीं पढ़ सकता। वेब वाट््स एॅप के जरिए वह स्क्रीन शॉट लेता रहा। उसकी बहन प्रेमी से मिलकर अपनी 12 वर्षीय बेटी को मारने की योजना बनाने लगी तो भाई ने पुलिस के आगे बहन की करतूत का चि_ा खोल दिया।
बाबे कहते रहे तेरा बहनोई जीवित है, हिमाचल घूम रहा है
बहन का सच उजागर करने वाले अरुण गर्ग ने बताया कि उसका जीजा संदीप मलोट के शराब ठेके पर कार्यरत था। जब भी वह डबवाली में घर लौटता तो उसकी बहन उससे झगड़ा करना शुरू कर देती थी। 22 मई को वह घर आया था, उस दिन उसके साथ झगड़ा किया। फिर अगले दिन झगड़ा किया था। करीब एक माह तक वे अलग-अलग जगहों पर बाबों के पास जाते रहे। वह हिमाचल, पटना या किसी अन्य जगह घूम रहा है। वह घर लौट आएगा।
----हत्या का खुलासा होने के बाद ममता को गिरफ्तार करके रिमांड लिया गया था। उसने बताया कि उसका पति उसने पसंद नहीं करता था। वह हमेशा कहता था कि वह उसे लाइक नहीं करता। इसलिए उसने अपने प्रेमी राम सिंह तथा एक अन्य कप्तान ङ्क्षसह के साथ मिलकर संदीप को ठिकाने लगा दिया। महिला को सोमवार को पुन: अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपिता को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। अन्य दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
-सत्यवान, प्रभारी, शहर थाना डबवाली