Move to Jagran APP

डेढ़ माह पहले विधवा हुई गर्भवती से देवर ने की छेड़छाड़, जेठ ने दुष्कर्म का किया प्रयास

पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी हिसार के गांव में हुई थी। उसका तीन साल का एक बेटा है और वह पांच महीने की गर्भवती है। डेढ़ माह पहले पति का देहांत हो गया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 03:15 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 03:15 PM (IST)
डेढ़ माह पहले विधवा हुई गर्भवती से देवर ने की छेड़छाड़, जेठ ने दुष्कर्म का किया प्रयास
डेढ़ माह पहले विधवा हुई गर्भवती से देवर ने की छेड़छाड़, जेठ ने दुष्कर्म का किया प्रयास

हिसार, जेएनएन। जब अपने ही अस्‍मत लूटने पर उतारू हों तो दूसरों से क्‍या उम्‍मीद कि जाए। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां हिसार के एक गांव में रहने वाली महिला ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगया है। वहीं महिला ने अपनी ननद पर तीन साल के बेटे को छीनने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर जीरो एफआइआर दर्ज कर सदन थाना भेज दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी हिसार के गांव में हुई थी। उसका तीन साल का एक बेटा है और वह पांच महीने की गर्भवती है। डेढ़ माह पहले पति का देहांत हो गया। उनके देहांत के बाद ससुरालजन पिछले महीने मायके आकर अपने साथ ले गए।

उसी दिन काम खत्म कर कमरे में जा कर सो गई। कुछ देर बाद देवर आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो कमरे से चला गया। नीचे जाकर जब सास को इस बारे में बताया तो उसने कुछ नहीं कहा और उसे कमरे में बंद कर दिया। शाम को जेठ कमरा खोलकर अंदर आया और मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाया तो मुझे फिर से कमरे के अंदर बंद कर दिया। सुबह जैसे तैसे कर कमरे से बाहर निकली और मायके पहुंची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.