पहले पी शराब, फिर हुआ झगड़ा, फतेहाबाद में दोस्त ने युवक की चाकू घोंप की हत्या
फतेहाबाद निवासी 22 वर्षीय कृष्ण उर्फ काकू अनाजमंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वही कृष्ण की पड़ोस में रहने वाले सुनील के साथ दोस्ती थी। स्वजनों की माने तो पिछले काफी समय से वो एक साथ रहते थे। पहले शराब पी और फिर कृष्ण की हत्या कर दी गई
फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद शहर के बीघड़ रोड पर स्थित काठमंडी में स्थित अहते पर पहले दो दोस्तों ने शराब पी। बाद में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि एक ने वहां पर पड़े चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने के कारण युवक घायल हो गया। वहीं उसने शोर मचाया तो आरोपित मौके से भाग गया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डीएसपी दलजीत बैनीवाल ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार काठमंडी निवासी 22 वर्षीय कृष्ण उर्फ काकू अनाजमंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वही कृष्ण की पड़ोस में रहने वाले सुनील के साथ दोस्ती थी। स्वजनों की माने तो पिछले काफी समय से वो एक साथ रहते थे। दोनों ही शराब पीने के आदी बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम 4 बजे के करीब बीघड़ रोड पर स्थित एक अहते पर शराब पी रहे थे। इस दौरान कृष्ण व सुनील के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने आपस में गाली गलौज शुरू कर दी।
इसी दौरान सुनील ने दुकान के अंदर पड़े चाकू कृष्ण के पेट में घोंप दिया। चाकू के वार से कृष्ण घायल हो गया और उसने शोर मचा दिया। वहां पर अन्य लोग भी शराब पी रहे थे। जब लोग आरोपित सुनील कुमार को पकड़ने के लिए आए तो वह भाग गया। घायल को लोगों ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस भी पहुंची अस्पताल
मामला हत्या का होने के कारण शहर पुलिस व बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी हत्या का आरोप सुनील पर लग रहा है। वही पुलिस जांच कर रही है कि उसके साथ और कौन था। पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई बयान नहीं दिए है।
-------पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पीड़ित पक्ष जो शिकायत देगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला हत्या का है।
दलजीत बैनीवाल, डीएसपी फतेहाबाद।
हिसार और आस-पास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें