कबड्डी और बाक्सिंग का मिलन, स्टार कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा संग शादी के बंधन में बंधेंगी बाक्सर स्वीटी बूरा
हरियाणा की भीम अवार्डी इंटरनेशनल बाक्सर स्वीटी बूरा आज स्टार कबड्डी दीपक हुड्डा के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैंं। दुल्हन बनींं स्वीटी ने हिसार में अपने घर पर मेहंदी की रस्म निभाई।
जागरण संंवाददाता, हिसार। हरियाणा की इंटरनेशनल बाक्सर और भीम अवार्डी स्वीटी बूरा आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी भारतीय कबड्डी टीम के स्टार खिलाड़ी व कैप्टन दीपक हुड्डा के साथ होगी। हिंदू रीति रिवाज के साथ हिसार के साउथ बाइपास स्थित एक निजी रिसोर्ट में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। बुधवार को हिसार में स्वीटी के घर पर मेहंदी की रस्म हुई।
हिसार के सेक्टर-4 स्थित आवास पर बाक्सर स्वीटी बूरा के यहां मेंहदी की रस्म अदा की गई। साथ ही संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाक्सर स्वीटी बूरा 10 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। वह लगातार पांच बार आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियन में पदक विजेता रही है। उनकी खेल उपलब्धियों पर हरियाणा सरकार ने उन्हें भीम अवार्ड से नवाजा।
स्टार कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा और बाक्सर स्वीटी बूरा रिंग सेरेमनी के दौरान। (स्रोत - स्वीटी बूरा का परिवार)
वहीं रोहतक निवासी दीपक हुड्डा एक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी है। वह कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान हैं। वर्तमान में भारतीय कबड्डी टीम की बतौर कप्तान कमान संभाल रहे हैं। टीम में आलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। दीपक हुड्डा अर्जुन अवार्डी है। वीरवार देर रात दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।
मैराथन में मिली नजरें, एक साल बातचीत के बाद दीपक ने शादी के लिए किया प्रपोज
साल 2015 में रोहतक में एक मैराथन में पहली बार दीपक हुड्डा से मुलाकात हुई। दोनों की एक दूसरे से नजरें मिलींं और हल्की-फुल्की बातचीत हुई। धीरे-धीरे फोन पर बातचीत का सिलसिला बढ़ने लगा। इसके बाद स्वीटी प्रो कबड्डी में दीपक के आग्रह पर गईं। उनका खेल देखा और उससे प्रभावित हुईं।
हिसार मेंं अपने घर में मेहंदी की रस्म निभातीं बाक्सर स्वीटी बूरा। (स्रोत- स्वीटी बूरा का परिवार)
स्वीटी कहती हैं, दीपक का व्यवहार और खेल देखकर मैं भी उन्हें पसंद करने लगी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब एक साल की जान पहचान के बाद एक दिन दीपक ने शादी के लिए प्रपोज किया। दोनों तब तक एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। मैंने दीपक से शादी के बारे में परिवार सदस्यों से बातचीत की। उनकी सहमति के बाद मैंने शादी के लिए हां कह दी। लेकिन मेरा सपना था कि पहले दीपक खेल में आगे बढ़े। उसका खेल प्रभावित न हो। इसलिए हमने शादी बाद में करने का फैसला लिया।
दीपक ने खेल ओर कड़ी मेहनत की। दीपक रोहतक के रहने वाले हैं। उनका परिवार रोहतक में रहता है। दीपक भारतीय पेशेवर कबड्डी खिलाड़ी है, जोकि प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान है। वर्तमान में भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान है। अर्जुन अवार्डी है। आज हम दोनों खेल में एक बेहतर मुकाम पर है। दीपक और स्वीटी दोनों खेल में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उसके बाद अब शादी का फैसला लिया और 7 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।
जानें स्वीटी बूरा के बारे में
हिसार के सेक्टर -4 में परिवार के साथ रहती हैं। वह इंटरनेशनल बक्सर है। 10 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। इनमें चार गोल्ड और दो सिल्वर मेडल शामिल हैं। उन्होंने 24 बार नेशनल पदक विजेता है। वह मूल रूप से मूलरूप से गांव घिराय की रहने वाली हैं और किसान परिवार से ताल्लुक रखाती हैं।