Move to Jagran APP

हांसी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दूसरे प्रदेशों से भी आती थीं लड़कियां

हांसी के जगदीश कॉलोनी में वेश्यावृति के आरोप में चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार किए गए हैं। बुजुर्ग महिला इसकी सरगना है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 09:48 AM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 09:51 AM (IST)
हांसी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दूसरे प्रदेशों से भी आती थीं लड़कियां
हांसी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दूसरे प्रदेशों से भी आती थीं लड़कियां

हिसार, जेएनएन। हिसार में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। हिसार के हांसी स्थित जगदीश कॉलोनी में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसमें बाहरी प्रदेश से भी लड़कियों को बुलाया जाता था। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी सरगना एक बुजुर्ग महिला है।

loksabha election banner

जगदीश कालोनी में कई वर्षों से चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर रेड कर पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर कार्रवाई को अंजाम दिया। 

महिला के तीन मकान

पुलिस के अनुसार देह-व्यापार के धंधे को एक बुजुर्ग महिला चला रही थी व बाहरी राज्य की महिलाएं भी धंधे में संलिप्त थीं। सूत्रों के अनुसार महिला के तीन मकान इसी इलाके में स्थित हैं। 

फर्जी ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी

पुलिस को सूचना मिली थी कि जगदीश कालोनी स्थित एक मकान में महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाया जा रहा है। इस पर डीएसपी राजबीर सिंह ने महिला पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर पूरा प्लान तैयार किया। पुलिस ने दो व्यक्तियों को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। उन्होंने अंदर जाने के बाद सौदा तय होते ही पुलिस को इशारा कर दिया। पुलिस ने रेड कर चार महिलाओं और एक व्यक्ति को काबू कर लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया।

बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले हिसार जिले में सामने आ चुके हैं। होटलों में इस तरह के कामों का पुलिस भंडाफोड़ भी करती रही है, मगर पूरी तरह से नकल नहीं कसी जा रही है। बाहरी राज्‍यों की महिलाओ  से इस तरह के काम करवाए जाते हैं तो वहीं कुछ महिलाएं इसी बीच हनीट्रैप का खेल भी करती हैं।

पुलिस ने एक कालोनी में छापा मारकर चार महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। दो महिलाएं बाहरी राज्य की हैं और एक बुजुर्ग महिला इस पूरे धंधे को चला रही थी। 

- राजबीर सिंह, डीएसपी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.