रोहतक की जेएलएन नहर में बहकर आए दो युवकों के शव, फैली सनसनी
रोहतक की जेएलएन नहर में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर बाद नहर में बाेहर गांव पुल के पास एक युवक का शव बहते हुए देखा गया। फिर एक और शव मिला।
रोहतक, जेएनएन। रोहतक की जेएलएन नहर में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगवार दोपहर बाद नहर में बाेहर गांव पुल के पास एक युवक का शव बहते हुए देखा गया। जिसके बाद अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे बाहर निकाला, तभी एक युवक का शव और दिखाई दिया।
जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास थी। पुलिस ने उसे भी बाहर निकाला। इसके बाद उनके शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। पुलिस ने जहां-जहां से जेएलएन नहर गुजर रही है उस एरिया के थानों में संपर्क किया। जिसके बाद एक युवक की पहचान पानीपत जिले के सौंदापुर कालोनी निवासी मुकेश पुत्र जगननाथ के रूप में हुई। प्राथमिक जांच में युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
जबकि दूसरे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह का कहना है कि युवक के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। बाकी जानकारी उनके आने के बाद ही पता चल सकेगी। गौरतलब है कि नहर में कुछ दिन पहले भी दो लोगों के शव आए थे, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
बता दें कि इससे पहले भी इस नहर में बहुत सी लाशें बहकर आ चुकी हैं। करीब एक महीने पहले ही एक सप्ताह में करीब सात लाशें बहकर आई थी। इसमें ज्यादातर शव हत्या करके फेंके गए थे। वहीं नहर गहरी होने के कारण डूबने से भी बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है। अब मिले दोनों शवों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
क्योंकि इनकी मौत हादसे में हुई या फिर हत्या कर दी गई यह जानना पुलिस और उनके परिवार के लिए बेहद जरूरी है। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भिजवान दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही साफ हो सकेगा कि आखिर मौत किस कारण से हुई है। वहीं एक मृतक के परिजनों को सुचित कर दिया है तो वहीं दूसरे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।