भारतीय जनता पार्टी वर्करों ने बरवाला में बांटे पौधे
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के बाहर छबील लगाकर पौधे वितरित किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पूनिया भी उपस्थित रहे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:36 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 08:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी,बरवाला : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड के बाहर छबील लगाकर पौधे वितरित किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पूनिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार होता है। इसका मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। एक व्यक्ति एक दिन में तीन सिलेंडर ऑक्सीजन ग्रहण करता है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं और इनकी देखभाल भी करें। इस अवसर पर रणधीर सिंह, डॉ वजीर गिल, मुनीश गोयल, मण्डल अध्यक्ष पवन शर्मा, इंदरजीत शेखावत, अनूप सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने पौधा वितरण में भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें