Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने जाना जिले में योजनाओं का स्टेट्स

जासं हिसार ब्लू बर्ड में रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पहुंचे। यहां उन्हों

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 02:18 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 06:14 AM (IST)
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने जाना जिले में योजनाओं का स्टेट्स
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने जाना जिले में योजनाओं का स्टेट्स

जासं, हिसार: ब्लू बर्ड में रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने पार्टी में चल रहे संगठनात्मक चुनावों के विषय में चर्चा की। उन्होंने नागरिक संशोधन कानून के विषय में जिला स्तर व विधान सभा स्तर पर चलाएं जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार द्वारा जनहित में बनाई जाने वाली भावी नीतियों का भी स्टेटस जाना। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डा. कमल गुप्ता, मेयर गौतम सरदाना जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, हांसी के विधायक विनोद भयाना, पूर्व विधायक वेद नारंग, पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट, प्रदेश सचिव करण सिंह रानोलिया, पूर्व विधायक रामभक्त शर्मा, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, महामंत्री सुजीत कुमार व आशा खेदड़ व अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.