बीजेपी सांसद बोले- कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी, PTI शिक्षकों के बारे में सोचे सरकार
हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों की जागरूकता की वजह से आज हमारे प्रदेश में और प्रदेशों की तुलना में मरीजों की संख्या काफी कम है। लोगों में जागृति आई है।
नारनौंद, जेएनएन। देश में लोगों की वजह से काफी जागरूकता आई है। इसी जागरूकता की वजह से कोरोना महामारी नहीं फैली। आने वाले छह महीनों तक कोरोना की कोई दवाई नहीं बनने वाली। इसलिए लोगों को मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। उक्त शब्द भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कस्बे के मार्केट कमेटी परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से दो महीनों से लोगों से संपर्क बहुत ही कम हुआ है। अब लॉकडाउन खत्म हो गया है। पार्टी की नीतियां व लोगों की समस्या सुलझाने के लिए विधानसभा के सभी हलकों में जाकर लोगों से मिलूंगा। 24 मार्च को लॉकडाउन शुरू हुआ था। लोगों की जागरूकता की वजह से आज हमारे प्रदेश में और प्रदेशों की तुलना में मरीजों की संख्या काफी कम है। लोगों में जागृति आई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग और भी काफी जागरूक हैं।
उन्होंने अपने गांव में ठीकरी पहरा लगा कर बाहर से आने जाने वाले लोगों को रोके रखा और जो व्यक्ति प्रदेश के बाहर से आए थे। उनकी सूचना भी प्रशासन तक पहुंचाई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी काफी सराहनीय कार्य किया है। कोरोना के कारण प्रदेश में जो आर्थिक मंदी आई है। उसको जल्दी गति दे दी जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने भी 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया है। प्रदेश की जल्द ही अर्थव्यवस्था मजबूत करके प्रदेश को नंबर वन बनाया जाएगा नारनौंद की अनाज मंडी में बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है।
जिन किसानों की फसल अभी तक नहीं बिक पाई है उनका पूरा मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचाया जाएगा। किसानों की जल्द से जल्द फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा आढ़तियों का जो नुकसान हुआ है। उसका भी हल निकाला जाएगा। सरकार का प्रयास है। कि गांव का विकास हो और पैसा लोगों की भलाई में लगे इसके लिए सरकार प्रतिबंध है। कोर्ट के आदेश पर जो पीटीआई अध्यापक हटाए गए है।
सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए। इस अवसर पर चेयरमैन महावीर शर्मा, सुदेश चौधरी, उदयवीर पूनिया, सतीश शर्मा, राजेश खरब, रामस्वरूप डाटा, बलजीत राणा, अनिल खरब, शैलेंद्र कापड़ो, अजय पहलवान, चांदीराम मान, कृष्ण डाटा, सतपाल पानू, चेयरमैन प्रेम पहलवान इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।