Move to Jagran APP

सुभाष बराला ने कसा तंज, कहा- हुड्डा जिस हवा की बात कह रहे हैं, वह भाजपा की ओर बह रही है

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बराला ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा भाजपा के अलावा सभी पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। इनके नेता केवल स्वार्थ की राजनीति का शिकार हैं

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 05:45 PM (IST)
सुभाष बराला ने कसा तंज, कहा- हुड्डा जिस हवा की बात कह रहे हैं, वह भाजपा की ओर बह रही है
सुभाष बराला ने कसा तंज, कहा- हुड्डा जिस हवा की बात कह रहे हैं, वह भाजपा की ओर बह रही है

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में इस समय न तो कांग्रेस और न ही इनेलो या जजपा का कोई जनाधार है। जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने सभी 10 सीटों पर विजय दिलाकर भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी हरियाणा में जनता जनार्दन का आशीर्वाद फिर से भाजपा को मिलेगा।

loksabha election banner

यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने आज पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विश्राम गृह में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब भी दिए। वे यहां पांच जिलों के लिए संकल्प पत्र संकलन यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे।

एक पत्रकार ने सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिछले दिनों एक रैली में कहा है कि वे प्रदेश में हवा बदल देंगे। इसके जवाब में सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश की हवा तो पूरी तरह से बदली हुई है और यह भाजपा के पक्ष में चल रही है। पूरे प्रदेश की जनता को इस बात की समझ है कि उनका हित और हरियाणा का विकास केवल भाजपा ही करवा सकती है।

अन्य पार्टियों के गठबंधन की सुगबुगाहट से जुडे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन तो तब होता है जब किसी पार्टी का जनाधार होता है। आज भाजपा के अलावा सभी पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। इनके नेता केवल स्वार्थ की राजनीति का शिकार होकर घर और पार्टी से लड़ रहे हैं जिसके कारण इनके गठबंधन का भी कोई औचित्य नहीं है।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए गए एक बयान के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी सरकार के कार्यकाल में लगाए गए आपातकाल की याद आ रही है जिसमें उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। भाजपा पूरी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली पार्टी है जो सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए पूरे प्रदेश व हर वर्ग का समान रूप से विकास करवा रही है। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब देते हुए वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर खुलकर बात की।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.