Move to Jagran APP

पक्के कर्मचारियों को कच्चा बनाने में लगी है भाजपा सरकार: हुड्डा

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मनोहरलाल सरकार राज्‍य में पक्‍के कर्मचारियों को कच्‍चा बना रही है। इस सरकार से राज्‍य के सभी वर्ग के लोग दुखी हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 28 Jun 2018 06:08 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 09:03 PM (IST)
पक्के कर्मचारियों को कच्चा बनाने में लगी है भाजपा सरकार: हुड्डा
पक्के कर्मचारियों को कच्चा बनाने में लगी है भाजपा सरकार: हुड्डा

जेएनएन, उकलाना (हिसार)। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां हरियाणा की मनोहरलाल सरकार पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में भाजपा सरकार पक्के (स्‍थायी) कर्मचारियों को कच्चा (अस्‍थायी) कर्मचारी बनाने में लगी हुई है। ऐसा करनेवाली यह पहली सरकार है। राज्‍य में सभी वर्गों का इस सरकार ने बुरा हाल कर दिया है।

loksabha election banner

हुड्डा बृहस्‍पतिवार को क्षेत्र के गांव दौलतपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से किसान, गरीब, व्यापारी, कर्मचारी, शहरी, ग्रामीण सहित समाज का प्रत्येक वर्ग दुखी है। भाजपा चार साल पहले झूठे वायदे कर सत्ता में आई थी। प्रदेश की जनता का इससे मोहभंग हो गया है।

उन्‍होंने कहा, आज मैं प्रदेश में जहां भी जाता हूं लोग कहते हैं कि कब चुनाव होगा कि इस सरकार को हटाकर कांग्रेस को सत्ता में लाएं। समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार से दुखी हो चुका है। बहुत संख्या में लोग आज दूसरे दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा गांव दौलतपुर में लोगों के बीच।

हुड्डा ने कहा कि आज राज्‍य में किसानों को उनकी फसल का पूरा भाव नहीं मिल पा रहा है। इस कारण राज्‍य किसान बर्बाद होते जा रहे हैं। ऊपर से फसल बीमा के नाम पर किसानों के पैसे काटे जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं दिए जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार में गरीब लोगों को 100-100 गज के निश्शुल्क प्लाट दिए गए।  इस सरकार में एक भी गरीब परिवार को प्लाट नहीं दिया गया।

यह भी पढें: हरियाणा के गबरू तनाव में, हो रहे हाई बीपी और डायबिटीज के शिकार

पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार का हर फैसला जनविरोधी रहा है। हवाई ईंधन पर वैट घटाया जा रहा है जबकि डीजल, पेट्रोल और यहां तक कि पानी को भी महंगा किया जा रहा है। उन्‍होंने सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो जारी किए जाने पर सवाल उठाया। हुड्डा ने कहा कि इस तरह वीडियो जारी किया जाना उचित नहीं है। यह कोई पहला सर्जिकल स्ट्राइक नहीं था। पहले की सरकारें भी सर्जिकल स्ट्राइक करती आ रही हैं। इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक की वीडियो सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के ठुमकों से हरियाणा की सियासत में चढ़ी गर्मी

इससे पहले गांव में पहुंचने पर रवि लांबा ने  हुड्डा को पगड़ी पहनाकर स्‍वागत किया। इस मौके पर इनेलो के किसान सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि लांबा ने अपने समर्थकों के साथ इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। हुड्डा ने कहा कि रवि लांबा उनके सहपाठी रहे हैं और पारिवारिक मित्र हैं। लांबा सच्चे व ईमानदार व्‍यक्ति हैं। कांग्रेस में रवि लांबा को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। लांबा के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस इस क्षेत्र में मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: प्‍यार का सफर बाई रोड, कार से चंडीगढ़ टू लंदन पहुंचा यह खूबसूरत जोड़ा

इस मौके पर विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक रामभगत शर्मा, धर्मबीर गोयत, महेंद्र सिंह चोपड़ा, उमेद लांबा, जयबीर राव, जगदीश गुसाई, पूर्व विधायक रामभज, युवा हलकाध्यक्ष मीनू लितानी, कर्मकेश कुंडू, तेजवीर पूनिया आदि भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.