Move to Jagran APP

हिसार में चार सीट हारने के बावजूद भाजपा को मिले सबसे ज्‍यादा वोट, इनेलो 1.43% पर सिमटी

भाजपा को 37.39 जजपा को 29.23 फीसद वोट मिले तो कांग्रेस 19 फीसद पर अटकी। इनेलो को जिले में 1.43 फीसद वोट ही मिला। हिसार विधानसभा में भाजपा को मिले 50.39 फीसद वोट।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 12:16 PM (IST)
हिसार में चार सीट हारने के बावजूद भाजपा को मिले सबसे ज्‍यादा वोट, इनेलो 1.43% पर सिमटी
हिसार में चार सीट हारने के बावजूद भाजपा को मिले सबसे ज्‍यादा वोट, इनेलो 1.43% पर सिमटी

हिसार, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले में बेशक भाजपा की हिसार, नलवा और हांसी की तीन सीट आई हैं लेकिन उनका वोट फीसद काफी ज्यादा है। सभी पार्टियां से ज्यादा भाजपा ने 37.39 फीसद वोट हासिल किया है। कांग्रेस इसमें काफी पिछड़ी है। वह मात्र 19 फीसद वोट ले पाई। दूसरी तरफ 11 माह पहले उभरी जननायक जनता दल (जेजेपी) को कांग्रेस से भी ज्यादा 29.23 फीसद वोट मिला है। इनेलो को हिसार की जनता ने एक तरह से नकार दिया है। जेजेपी पार्टी बनने के बाद इनेलो को जिले में 1.43 फीसद वोट मिल पाए हैं।

loksabha election banner

जिले में सात सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और जेजेपी के बीच मुकाबला हुआ। इन तीनों पार्टियों के मुकाबलों में भाजपा ने काफी ज्यादा वोट हासिल किए। जिले में 8 लाख 81 हजार 470 वोट पोल हुए थे। इसमें भाजपा ने जिले की सातों सीटों पर 3 लाख 29 हजार 653 वोट हासिल किए हैं। इसी प्रकार कांग्रेस ने एक लाख 67 हजार 503 वोट हासिल किए। दूसरी तरफ जेजेपी के नेताओं ने मेहनत की और दो लाख 57 हजार 685 वोट हासिल किए हैं।

इनेलो की हालत काफी खराब नजर आ रही है। इनेलो के सभी प्रत्याशियों को कुल 12 हजार 658 वोट हासिल किए है।

किस को कितने फीसद वोट मिले

हिसार

भाजपा : 50.39

कांग्रेस : 34.33

जेजेपी : 6.23

इनेलो : 0.84

आदमपुर

भाजपा : 27.78

कांग्रेस : 51.7

जेजेपी : 12.55

इनेलो : 1.62

नलवा

भाजपा : 41.09

कांग्रेस : 32.72

जेजेपी : 17.74

इनेलो : 1.11

हांसी

भाजपा : 41.65

कांग्रेस : 2.72

जेजेपी : 24.22

इनेलो : 1.09

उकलाना

भाजपा : 29.87

कांग्रेस : 46.84

जेजेपी : 8.29

इनेलो : 1.34

नारनौंद

भाजपा : 40.04

कांग्रेस : 8.29

जेजेपी : 47.89

इनेलो : 3

बरवाला

भाजपा : 33.56

कांग्रेस : 7.06

जेजेपी : 36.69

इनेलो : 0.56


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.