Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

फोटो कैप्शन 2. हांसी संवाद सहयोगी हांसी भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों व

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:53 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन

फोटो कैप्शन : 2. हांसी:

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, हांसी : भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा अंत्योदय योजना के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस बूथ स्तर पर मनाया गया। बूथ नंबर 70 पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ के अध्यक्ष मनमोहन तायल ने की। कार्यक्रम में भाजपा निगरानी कमेटी के चेयरमैन प्रवीण बंसल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिए गए अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए गरीब, वंचित, शोषित मजदूर व अन्य किसी भी कारण से समाज में पिछड़े व्यक्तियों के लिए विशेष योजनाएं बनाकर भाजपा कार्यकर्ता कार्य करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। इस मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष नरेश गोयल, मंडल सचिव चंद्रभान खरडिया, नंद किशोर सिगला, कृष्ण जिदल, विनोद गर्ग, संजय जैन, राजेश बंसल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.