बाइक सवार युवकों ने खेतों में सो रहे किसान की झोपड़ी में लगाई आग
संवाद सहयोगी,बरवाला : शहर के हिसार रोड पर राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट के समीप खेतों में फसलों की र
संवाद सहयोगी,बरवाला : शहर के हिसार रोड पर राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट के समीप खेतों में फसलों की रखवाली करने के लिए खेतों में ही ठंड के कारण झोपड़ी बनाकर सो रहे एक किसान की झोपड़ी में आग लगाने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना में खेदड़ गांव वासी किसान लगभग 55 वर्षीय रघुबीर ¨सह उर्फ भीरा झुलस गया। उसे उपचार के लिए बरवाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किसान रघुबीर ¨सह के पुत्र सुनील ने बताया कि बीती रात दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने उनके खेतों में बनी झोपड़ी में आग लगा दी। घटना के समय उसका पिता रघुबीर झोपड़ी में ही सो रहा था। लगभग 3 एकड़ दूर अपनी ढ़ाणी में वह स्वयं भी बेसहारा पशुओं से अपनी फसलों की रखवाली करने के लिए जाग रहा था। उसने आग की लपटें उठती देखी तो वह दौड़ कर वहां पहुंचा। उसने दो लोगों को वहां से बाइक पर सवार होकर भागते हुए देखा। उसने जल रही झोपड़ी में से अपने पिता को बाहर निकाला। झोपड़ी पर पॉलीथीन बिछा हुआ था और उसका पिता रजाई ओढ़कर सोया हुआ था। उसने जब अपने पिता को बाहर निकाला तो उसके और उसके पिता के ऊपर गर्म पॉलीथिन पिघल कर गिर गया और वह झुलस गया। इस कारण उसे घायल हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुनील ने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। वही पुलिस का कहना है कि उनके पास इस घटना बारे कोई जानकारी अभी तक नही आई है।