विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूपेंद्र हुड्डा के पास नहीं कोई गाड़ी, 5 साल में घट गई प्रॉपर्टी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व CM

Published: Fri, 13 Sep 2024 08:12 PM (IST)

Haryana News 2024 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। ...और पढ़ें

Haryana Election 2024: कितनी संपत्ति के मालिक हैं भूपेंद्र हुड्डा।
Haryana Election 2024: कितनी संपत्ति के मालिक हैं भूपेंद्र हुड्डा।

HighLights

  1. पूर्व सीएम ने गढ़ी सांपला किलोई सीट से भरा नामांकन।
  2. हरियाणा में 5 अक्टूबर को है मतदान, 8 को गिनती।
  3. करीब 11 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं भूपेंद्र हुड्डा।

डिजिटल डेस्क, हिसार। विधानसभा चुनाव में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ताल ठोक दी है। उन्होंने गढ़ी सांपला किलोई से नामांकन पत्र जमा किया है। नामांकन पत्र में दिए गए ब्योरा में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। पूर्व सीएम हुड्डा के पास एक भी वाहन नहीं हैं।

वैसे तो भूपेंद्र हुड्डा करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन उनके पास एक भी गाड़ी नहीं है। 77 वर्षीय हुड्डा ने नामांकन में संपत्ति का ब्योरा शपथ-पत्र में दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2024 के विधानसभा चुनाव में हुड्डा की करीब पांच करोड़ की संपत्ति कम हुई है। नए ब्योरे में यही संपत्ति करीब 10.76 करोड़ है।

12 करोड़ की अचल संपत्ति

खास बात यह है कि शपथ-पत्र के ब्योरे में हुड्डा के पास कोई वाहन नहीं है। एक रिवॉल्वर, एक रायफल और एक पिस्टल जरूर है। वहीं, 2019-2020 में हुड्डा ने 37,08,350 रुपये का आयकर जमा कराया। जबकि पत्नी ने 3,36.995 रुपये का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया।

2023-2024 में हुड्डा ने 60,05,332 रुपये का इनकम टैक्स का रिटर्न दाखिल किया। उनकी पत्नी के पास तीन किलो 300 ग्राम सोना है। साथ ही अचल संपत्ति करीब 12 करोड़ की है।

यह भी पढ़ें- हुड्डा की पसंद के 72 उम्मीदवारों को टिकट, SRB गुट की नहीं चली, सैलजा-रणदीप और बीरेंद्र को इतनी सीटों पर करना पड़ा संतोष

भूपेंद्र हुड्डा के पास कितनी संपत्ति

  • नकद- 45,20,000
  • चल संपत्ति- 3,46,35,977
  • अचल संपत्ति- 7,29,75,000
  • सोना- 1 किलो 850 ग्राम
  • चांदी- 25 किग्रा
  • लोन/देनदारियां- 15,00,000
  • कृषि भूमि- 16.305 एकड़

मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार

बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। इस बार भी हरियाण के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। कांग्रेस हाईकमान उनकी बात को प्रमुखता से सुनते हैं। इस बार भी कांग्रेस ने हुड्डा की पसंद के 72 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। भूपेंद्र हुड्डा का दावा है कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं विनेश फोगाट, इन गाड़ियों का है गजब कलेक्शन, जानिए रेसलर के पास कितनी है संपत्ति