विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाटोल रागडांन में 5 करोड़ की लागत से जलघर निर्माण शुरू, हरियाणा के हांसी में पेयजल संकट का हुआ स्थायी समाधान

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:35 PM (IST)

भाटोल रागडांन में पांच करोड़ रुपये की लागत से नए जलघर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे वर्षों ...और पढ़ें

फोटो AI द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. भाटोल रागडांन में पांच करोड़ रुपये का जलघर निर्माण शुरू

  2. वर्षों पुराने पेयजल संकट का स्थायी समाधान होने की उम्मीद

  3. ठेकेदार ने मौके पर चारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा किया

जागरण संवाददाता, हांसी। वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे भाटोल रागडांन और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। गांव में नए वाटर वर्क्स यानी जलघर के निर्माण का टेंडर अलाट हो चुका है और अब मौके पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया हैं। ठेकेदार की ओर से जलघर के लिए चारदीवारी का निर्माण किया जा चुका है और अन्य निर्माण कार्य भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस जलघर के पूरा होने के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पहले के मुकाबले काफी मजबूत होने की उम्मीद हैं।

दरअसल, भाटोल रागडांन गांव में लंबे समय से अपना वाटर वर्क्स और पानी का पर्याप्त भंडारण करने के लिए टैंक नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गांव को पेयजल के लिए आसपास के गांव खरकड़ा और भाटोल जाटान पर निर्भर रहना पड़ता था। क

ई बार वहां से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती थी। गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती थी तथा लोगों को टैंकरों और निजी साधनों के माध्यम से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। करीब डेढ़ वर्ष पहले विधायक विनोद भयाना की ओर से जीतपुरा और भाटोल रागडांन के लिए वाटर वर्क्स निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी करते हुए टेंडर अलाट कर दिया गया है और निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो चुका है।

परियोजना के तहत जलघर परिसर में दो आरसीसी पानी के टैंक बनाए जाएंगे। इससे गांव में पानी के भंडारण की क्षमता बढ़ेगी और आवश्यकता के अनुसार नियमित पेयजल सप्लाई उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा गांव के विभिन्न हिस्सों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा।

मौके पर चारदीवारी का काम पूरा

जलघर निर्माण के लिए ठेकेदार की ओर से मौके पर काम शुरू करते हुए परिसर की चारदीवारी का निर्माण कर दिया गया है। चारदीवारी बनने के बाद अब परियोजना के तहत अन्य निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने की तैयारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जिस जलघर का इंतजार था, उसका काम जमीन पर शुरू होना उनके लिए बड़ी राहत है।

सरपंच बोले, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की जगी उम्मीद

भाटोल रागडांन के सरपंच देवेंद्र ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों को दूसरे गांवों से पानी की सप्लाई पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब जलघर का टेंडर अलाट होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और मौके पर चारदीवारी भी बनाई जा चुकी है। जलघर बनने के बाद गांव की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है।

एक्सईएन बोले, निर्माण कार्य शुरू, जल्द तैयार होगा जलघर

जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी ने बताया कि भाटोल रागडांन में नए वाटर वर्क्स के निर्माण का टेंडर अलाट हो चुका है और मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जलघर परिसर की चारदीवारी का कार्य भी किया जा चुका है। परियोजना के तहत दो आरसीसी टैंक सहित पेयजल आपूर्ति से संबंधित अन्य कार्य किए जाएंगे। जलघर तैयार होने के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति को बेहतर और अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा।