विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान के कोच रहे सिरसा के बलदेव सिंह ने देश को दिए 16 इंटरनेशन खिलाड़ी

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sun, 04 Sep 2022 06:02 PM (GMT+05:30)

कोच बलदेव सिंह हर वक्त वे खेल के मैदान में ही दिखते हैं। कोच की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16 ...और पढ़ें

सिरसा के बलदेव सिंह हाकी के खिलाड़ी तलाशने और तराशने के लिए हर वक्‍त तैयार रहते हैं
सिरसा के बलदेव सिंह हाकी के खिलाड़ी तलाशने और तराशने के लिए हर वक्‍त तैयार रहते हैं

जागरण संवाददाता, सिरसा। कोच बलदेव सिंह हाकी के खिलाड़ियों को तराशने में जुटे हुए हैं। उनमें हाकी के खिलाड़ी तैयार करने का जुनून है। यही वजह है कि हर वक्त वे खेल के मैदान में ही दिखते हैं। कोच की बदौलत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16 खिलाड़ियों ने देश का नाम चमकाया। इन खिलाड़ियों में पूर्व भारतीय हाकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह व रीतू रानी के नाम भी शामिल हैं।

डा. बलदेव सिंह ने वर्ष 1988 में श्री गुरु हरि सिंह महाविद्यालय श्री जीवननगर में कोच के पद लगे। कोच बलदेव सिंह ने बताया कि स्कूल में हाकी खिलाड़ी दीदार सिंह अपने भाई सरदारा सिंह के साथ खेलने आते थे। जब जीवननगर में जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सरदारा सिंह ने बेस्ट प्रदर्शन करते हुए टीम को विजेता बना दिया।

इस पर सिरसा के मौजूदा एसपी बीएस सिंधु ने नकद राशि देकर सम्मानित किया। इसके बाद सरदारा सिंह का जूनियर हाकी टीम में चयन हो गया। सरदारा सिंह हॉकी की जूनियर नेशनल टीम के 2003-04 के पोलैंड दौरे में खेले। इसके बाद उन्हें सीनियर टीम में जगह बनाने में देर नहीं लगी। 2006 में उन्होंने सीनियर टीम में खेलते हुए पाक के खिलाफ टेस्ट सीरीज से इसका आगाज किया।

16 खिलाड़ी खेले हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर

कोच बलदेव सिंह ने बताया कि 21 अगस्त 2008 में कॉलेज कैडर में नौकरी मिली। कालेज में रहते भी उन्होंने कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे। डा. बलदेव सिंह राजकीय नेशनल कालेज में तैनात रहे। उनसे गुर सीखकर भारतीय हाकी टीम की पूर्व कप्तान रीतू रानी ने नाम कमाया। वहीं खिलाड़ी मिनाक्षी, रजनी, भारती, प्रतिभा, अंजु धिमान, पूर्व कप्तान सरदारा सिंह, हरपाल सिंह, अजमेर सिंह, गुरचरण चन्ना, अवतार दारा, हरविंद्र सिंह, हरविंद्र सोनी, सविंद्र सिंह व काबुल सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं।