सवारियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं सहित चालक घायल
संवाद सहयोगी, हांसी: हांसी-हिसार मार्ग पर ग्रीन वैली होटल के समीप बुधवार सुबह सवारियों से
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Dec 2017 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 20 Dec 2017 07:33 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हांसी: हांसी-हिसार मार्ग पर ग्रीन वैली होटल के समीप बुधवार सुबह सवारियों से भरा ऑटो पलटने से दो महिलाओं सहित तीन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सवारियां लेकर हांसी से हिसार जा रहा था। ग्रीन वैली होटल के समीप सड़क पर अचानक आये पशु को बचाने के लिये ब्रेक लगाने पर अनियंत्रित ऑटो पलट गया। घटना के बाद ऑटो के नीचे दबे लोगों को आने-जाने वाले वाहन चालकों ने बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिये हांसी के सरकारी अस्पताल में पहुंचा दिया। घायल चालक सज्जन ¨सह, मंडी सैनियान निवासी पूजा व एक अन्य महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें