Move to Jagran APP

भारत माता की जय बोलने में गलत क्या : औरंगजेब

हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब ने कहा कि भारत में रहना है तो वंदे मातरम व भारत माता की जय बोलने में किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 06 Aug 2017 09:31 AM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 09:33 AM (IST)
भारत माता की जय बोलने में गलत क्या : औरंगजेब
भारत माता की जय बोलने में गलत क्या : औरंगजेब

जेएनएन, हिसार। इस्लाम केवल एक अलग धर्म है, देश केवल एक भारत ही है, जिसे अंग्रेजों ने दो भागों में बांट दिया। ऐसे में यदि भारत में रहना है तो वंदे मातरम व भारत माता की जय बोलने में किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। हिसार की एक मस्जिद में एक व्यक्ति ने भारत माता की जय न बोलने पर एक मुसलमान के साथ हाथापाई की थी। किसी मुसलमान पर जानबूझकर दबाव बनाकर भारत माता की जय बुलवाना गलत है, लेकिन अगर वह भारत माता की जय बोल देता तो गलत क्या था।

loksabha election banner

इस्लाम धर्म का नियम है कि चाहे हिंदू हो मुसलमान या फिर सिख और या फिर ईसाई किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए। यह बात हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब ने यहां प्रेस वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि सरकार को कश्मीर से धारा 370 हटानी चाहिए, ताकि कश्मीर को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से भारत का हिस्सा बनाया जा सके। साथ ही अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाया जाए। मुस्लिम समुदाय को भी यह सच्चाई स्वीकार कर लेनी चाहिए और ङ्क्षहदुओं का छोटा भाई बनकर रहना चाहिए।

बता दें कि रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह के प्रवास के कार्यक्रम में पहुंचे औरंगजेब ने एक प्रेस वार्ता के दौरान राम मंदिर के निर्माण और कश्मीर से धारा 370 हटाने की पैरवी की थी। इसके बाद जैसे ही उनका बयान वायरल हुआ तो उन्हें सोशल मीडिया और फोन पर काफी धमकियां मिली थीं।

यह भी पढ़ें: IAS की बेटी से छेड़छाड़: नेताओं और अफसरों के बीच खींचतान से बढ़ा विवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.