Move to Jagran APP

अशोक तंवर का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- कांग्रेस को अपने लोग ही खत्म कर रहे

अशोक तंवर हिसार पहुंचे। राजगढ़ रोड स्थित नवदीप गोदारा के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से रूबरू हुए। आपसी गुटबाजी पर कांग्रेस को घेरा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पर सरकार से सवाल किए। कहा कि आने वाला समय अपना भारत मोर्चा का है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 05:44 PM (IST)
अशोक तंवर का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोले- कांग्रेस को अपने लोग ही खत्म कर रहे
हिसार में पत्रकारों से रूबरू होते डॉ. अशोक तंवर।

हिसार, जेएनएन। अपना भारत मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस जहां थी, उससे भी पीछे चली गई है। नेताओं में आपसी फूट है। इस कारण कांग्रेस के बड़े चेहरे पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपना भारत मोर्चा जनता को समर्पित है। हमारे मोर्चे के दबाव के कारण ही कांग्रेस बाहर निकली है। कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस को खत्म करने में लगे हैं। आने वाला वक्त अपना भारत मोर्चा का है।

loksabha election banner

डॉ. तंवर राजगढ़ रोड स्थित नवदीप गोदारा के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की है कि कोरोना महामारी के दौरान अकाल मृत्यु का शिकार हुए लोगों के परिजनों को मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के बारे में कहा जा रहा है। सरकार यह बताए कि उसने तीसरी लहर से निपटने की कितनी तैयारी की है। सरकार की बदइंतजामी के कारण कोरोना की दो लहरों के दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। यही नहीं काफी लोगों को ऑक्सीजन, बेड, दवाइयों व वैक्सीन आदि से वंचित रहना पड़ा। लोग महामारी से कम बल्कि सरकार की बदइंतजामी के ज्यादा शिकार हुए।

आंध्र प्रदेश की तर्ज पर वैक्सीन उपलब्ध करवाएं

डॉ. तंवर ने कहा कि सरकार आंध्र प्रदेश की तर्ज पर पूरी वैक्सीन उपलब्ध करवाए ताकि लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार योग दिवस मना रही है, लोगों के स्वास्थ्य के लिए यह अच्छी बात है लेकिन रोग से बचाव का प्रबंध भी उसकी जिम्मेदारी बनती है। पूर्व सांसद ने कहा कि हरियाणा सरकार 600 दिन पूरे होने पर उपलब्धियां गिना रही है मगर हकीकत यह है कि सरकार ने आम आदमी का जीवन सुखद बनाने के लिए कुछ नहीं किया।

बारिश आई नहीं, प्रदेश में जगह-जगह जलभराव

तंवर ने कहा कि बारिश का सीजन अभी आया नहीं लेकिन प्री मानसून में ही प्रदेश में जगह-जगह जलभराव हो गया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गरीब बस्तियों में तो लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सरकार को समय रहते इसकी तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने किसानों की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि किसानों के संघर्ष को लंबा वक्त बीत गया है। सरकार को उनके साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए और समस्या का हल निकालना चाहिए। 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.