Move to Jagran APP

कांग्रेस की गुटबाजी पर तंवर का हमला, कहा- एक-दूसरे की टांग खींचना छोड़ें

हरियाणा कांग्रेस के प्रधान डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेसी एक-दूसरे की टांग खींचना छोड़ें। यदि वे एकजुट नहीं हुए तो दूसरे इसका फायदा उठाएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 05:15 PM (IST)
कांग्रेस की गुटबाजी पर तंवर का हमला, कहा- एक-दूसरे की टांग खींचना छोड़ें
कांग्रेस की गुटबाजी पर तंवर का हमला, कहा- एक-दूसरे की टांग खींचना छोड़ें

जेएनएन, बरवाला (हिसार)। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को यहां इशारों में कांग्रेस में गुटबाजी पर सवाल उठाए। उन्‍होंने यहां आयोजित रैली में बरवाला के कांग्रेसियों के बहाने पार्टी में गुटबाजी पर प्रहार किया। उन्‍होंने कहा कि यदि कांग्रेसी एक-दूसरे की टांग खींचना नहीं छोड़ेंगे तो दूसरे इसका लाभ उठाएंगे।

loksabha election banner

यहां कपास मंडी में आयोजित 'अधिकार रैली' में तंवर ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में आज बिन ब्याहे लोगों की सरकार है। हरियाणा में एक कहावत है कि विवाह के सारे गीत सच्चे नहीं हुआ करते। उन्‍होंने कहा कि झूठ पर आधारित यह सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाएगी या अलग-अलग यह इन्हें खुद भी नहीं पता। लेकिन, यह तय है कि जब भी चुनाव होंगे हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की विजय होगी। तंवर ने कहा कि देश में राहुल राज की स्थापना में हरियाणा महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने यात्रियों पर बढ़ाया भार, अब इस सेवा के लिए चुकाना हाेगा सात गुना ज्‍यादा शुल्‍क

उन्होंने कहा कि राफेल घोटाला, बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को इन मुद्दों पर जागरुक करें और इस सरकार के घोटालों को उजागर करें। कार्यकर्ता 10 सितंबर के भारत बंद को कामयाब करने में जुट जाएं और लोगों का इसके लिए सहयोग लें।

बरवाला में अायोजित अधिकार रैली में अशोक तंवर।

उन्होंने कहा कि एक पार्टी ने आज भी हरियाणा में बंद का ऐलान किया था लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। लोगों को यह भी नहीं पता कि जिस पार्टी ने हरियाणा बंद कर एलान किया था आख़िर उसकी मंशा क्या है। तंवर ने कहा कि कांग्रेस देश को जोड़कर रखने वाली पार्टी है, जबकि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: अद्भूत है इस शख्‍स की रिक्शाचालक से प्रिंसिपल बनने की कहानी, हौसला देती है यह दास्‍तां

उन्होंने कहा कि आज संघर्ष कर पार्टी संगठन को मजबूत करने का जज्बा होना चाहिए। उन्‍होंने कहा, मेरी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं है। हम सभी का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए संघर्ष करें और देश और प्रदेश में वर्तमान सरकारों द्वारा किए जा रहे घोटालों का पर्दाफाश करें। उन्होंने कहा कि आज डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम, बढ़ती महंगाई, डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना ही इस सरकार की प्रमुख उपलब्धियां है।

अशोक तंवर ने कांग्रेस में गुटबाजी को खत्‍म करने जरूरत बताई। उन्‍होंने कहा कि यह रैली बरवाला हलका के अधिकारों के लिए है। कांग्रेस के इतिहास में यहां से हमेशा बाहरी व्यक्ति चुनावों में पार्टी टिकट ले जाता है और विधायक बनने के बाद यहां के हिस्से की करोड़ों की ग्रांट भी बाहरी हलकों में ही लगाता है। इसलिए इस बार यहां के कांग्रेसी एकजुट रहें और स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट दिलाने के लिए काम करें। यहां से बाहरी हलके के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएं।

यह भी पढ़ें: दिन में संभालते हैं चेयरमैन की कुर्सी, शाम होते ही जुट जाते हैं वाहन रिपेयर में

डॉ. तंवर ने कहा, आप लोग एक दूसरे की टांग खींचने में ही विश्वास रखते हैं। पहले अपने आप को सक्षम बनाएं और जब आप सक्षम होंगे तो कोई आपके अधिकार को नहीं छीन पाएगा। अगर आप इसी प्रकार लड़ते रहे तो फिर से बाहरी व्यक्ति आपकी इस लड़ाई का फायदा उठाकर टिकट ले जाएगा। इससे पहले रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. अशोक तंवर का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.