आशा वर्करों ने फूंका राज्य श्रम मंत्री अनूप धानक का पुतला
सभी संगठन जिदल पार्क से सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नरेश गौतम के नेतृत्व में नागरिक अस्पताल पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता सीमा देवी ने की व संचालन रोशनी उकलाना मंडी व कृष्णा आजाद नगर ने किया। आशा वर्कर नागरिक अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर पहुंची।
जागरण संवाददाता, हिसार : आशा वर्कर यूनियन का धरना 18वें दिन में प्रवेश कर गया। सर्व कर्मचारी संघ, पीटीआइ संघर्ष समिति, बिजली विभाग, नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन, अध्यापक संघ सहित कई कर्मचारी संगठनों ने धरने का समर्थन किया।
सभी संगठन जिदल पार्क से सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नरेश गौतम के नेतृत्व में नागरिक अस्पताल पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता सीमा देवी ने की व संचालन रोशनी उकलाना मंडी व कृष्णा आजाद नगर ने किया। आशा वर्कर नागरिक अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर पहुंची। यहां नारेबाजी के बाद आशा वर्करों ने श्रम मंत्री अनूप धानक का पुतला फूंका। आशा वर्कर बुधवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंकेंगी।
आशा वर्करों की मुख्य मांगों में एनएचएम को स्थाई करने, आठ एक्टिविटी का काटा गया 50 फीसद भी तुरंत वापस लागू करने, कोविड-19 में काम कर रही आशाओं को जोखिम भत्ते के तौर पर 4000 रुपये देने आदि शामिल हैं।